न रेल दुर्घटनाएं रुक रहीं न आ रही बुलेट ट्रेन, अब बेपटरी हुई सीमांचल एक्सप्रेस, 6 मरे, 20 से अधिक घायल
न रेल दुर्घटनाएं रुक रहीं न आ रही बुलेट ट्रेन, अब बेपटरी हुई सीमांचल एक्सप्रेस, 6 मरे, 20 से अधिक घायल
हाजीपुर, 3 फरवरी। बिहार के वैशाली जिले (Vaishali district of Bihar) में रविवार सुबह 12487 जोगबनी-आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस (Jogbani-Anand Vihar Simanchal Express) के नौ डिब्बे पटरी से उतर गए। यह हादसा हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड (Hajipur-Bachwada railway) के सहदोई बुजुर्ग स्टेशन के पास हुआ। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूर्व-मध्य रेलवे (East Central Railway) के मुख्य सूचना जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार के मुताबिक, "जोगबनी से नई दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल जा रही सीमांचल एक्सप्रेस रविवार तड़के तीन बजकर 52 मिनट पर मेहनार रोड से गुजरी और लगभग चार बजे सहदोई बुजुर्ग के पास इसकी नौ बोगियां पटरी से उतर गईं।"
रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक, इस दुर्घटना में वातानुकूलित तीन डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। छह यात्रियों की मौत हो गई है जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। दुर्घटना की सूचना के बाद रेलवे के अधिकारी और स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच गया है। दुर्घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। रेलवे द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया गया है।
बिहार में हुए रेल हादसे से बहुत आहत हूँ|
पीड़ित परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी शोक और संवेदना व्यक्त करता हूँ।
स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि दुर्घटना से प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद करें।#seemanchalexpress
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 3, 2019
Deeply saddened at the loss of lives and injuries in derailment of #SeemanchalExpress coaches in #Bihar. My condolences to the bereaved families, who lost dear ones, I pray that the injured recover soon..There must be an inquiry to find out the causes.
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) February 3, 2019
When trains were de-railing, instead of fixing the problems, this government incldg the hon PM lied to us, told us that Pakistan is behind these train accidents. Today with yet another rail accident, lives lost, who shall we hold accountable? Fake nationalism #SeemanchalExpress
— Tehseen Poonawalla (@tehseenp) February 3, 2019
बिहार में #SeemanchalExpress के दुर्घटनाग्रस्त होने की हृदयविदारक ख़बर से मर्माहत हूँ।
मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूँ एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) February 3, 2019
हाजीपुर में #SeemanchalExpress के दुर्घटनाग्रस्त होने के समाचार से दुःखी हूँ। रेल हादसे में घायल यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना प्रकट करता हूँ।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) February 3, 2019
Railway Minister is in touch with Railway Board members and GM ECR regarding #seemanchalexpress accident. Relief and rescue operations are underway. He has expressed profound grief over the loss of innocent lives in this tragic accident and wished speedy recovery for the injured.
— Piyush Goyal Office (@PiyushGoyalOffc) February 3, 2019
कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें


