First rights on rivers of people living on the banks of rivers - Priyanka Gandhi

लखनऊ, 10 मार्च 2021. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने नदियों को बेचे जाने के खिलाफ निषाद समाज का समर्थन किया है।

श्रीमती गांधी ने अपनी प्रयागराज यात्रा के दौरान निषाद समाज की महिलाओं के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए अपने फेसबुक पेज पर लिखा,

“नदियों पर पहला हक नदियों के किनारे रहने वाले लोगों का है। यूपी कांग्रेस की नदी अधिकार यात्रा निषादों के नदियों पर अधिकार की आवाज को बुलंद कर रही है।“

बता दें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ द्वारा प्रयागराज के बसवार गांव से नदी अधिकार यात्रा शुरू हुई है। यह यात्रा लगभग 400 किलोमीटर की दूरी तय करके बलिया के माझी घाट पर समाप्त होगी।

नदियों पर पहला हक नदियों के किनारे रहने वाले लोगों का है। यूपी कांग्रेस की नदी अधिकार यात्रा निषादों के नदियों पर अधिकार की आवाज को बुलंद कर रही है।

Posted by Priyanka Gandhi Vadra on Wednesday, March 10, 2021