नर्मदा और किसानी बचाओ जंग, पैदल चलेंगे सभी किसानों की जंग में
नर्मदा और किसानी बचाओ जंग, पैदल चलेंगे सभी किसानों की जंग में
29 मई की शाम 6 बजे खलघाट ( इंदौर मुंबई हाईवे) में आमसभा और 30 मई से जगह-जगह पर अपने मुद्दों को उठाने पहुँचेंगे 31 मई को नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण पर।
1 जून सीहोर में शाम की आमसभा के बाद 2 जून से पैदल चलेंगे सभी किसानों की जंग में,
4 जून को भोपाल में होगी जन अदालत। आप सभी हमारे साथ रहें ...
नर्मदा घाटी के, सरदार सरोवर से लेकर बर्गी तक के बाँधो में हज़ारों हेक्टेयर जंगल डुबोकर अवैध रेत खनन से तथा नर्मदा का पानी मध्य प्रदेश की कई नदियों में और कम्पनियों, शहरों की ओर मोड़कर, नर्मदा नदी बर्बाद सी की गयी है। नर्मदा पर चली राजनीति से नदी किनारे के गाँव के किसान, मछुआरे, गाँव व शहर के निवासी अपनी पीढ़ियों की धरोहर को खो बैठने का संकट झेल रहे हैं। ऊर्जा और अन्य बड़ी लिंक परियोजनाएँ, औद्योगिक क्षेत्रों को फायदे देने की राजनीति घाटी को वंचित करके, न विस्थापितों को पुनर्वास देकर मध्य प्रदेश के निमाड़ से गुजरात के भरूच तक हाहाकार मचा रही है।
मध्य प्रदेश में और देशभर किसानों की खेती प्रकृति पर निर्भर, मछुआरे, पशुपालक, आदिवासीयों की आजीविका घाटे का सौदा बनाकर क्यों कर रही है ? क्यों हुई है 3.5 लाख किसानों की और मध्य प्रदेश में रोज़ 5 किसानों की आत्महत्याएँ ? सम्पूर्ण क़र्ज़ की और प्राकृतिक व खेती उपज का सही दाम लिये बिना यह सिलसिला रुकेगा नहीं।
style="display:block; text-align:center;"
data-ad-layout="in-article"
data-ad-format="fluid"
data-ad-client="ca-pub-9090898270319268″
data-ad-slot="5649734626″>
हमें चाहिए इन दोनों मुद्दे पर प्रस्तुत क़ानूनों की मंजूरी और उसका अमल। उसके बिना नदी घाटियों में तथा पूर्ण प्रदेश में नहीं रुकेगा यह सिलसिला। घाटे का सौदा बनाकर छीनी जा रही खेती हमें बचानी है, और खेतिहारों को भी।
इसलिए शुरू हो रही है,
नर्मदा और किसानी बचाओ जंग।
मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से तथा गुजरात, महाराष्ट्र से भी निकलेंगे, आदिवासी, किसान, मज़दूर, मछुआरे सभी।
29 मई की शाम 6 बजे खलघाट ( इंदौर मुंबई हाईवे) में आमसभा और 30 मई से जगह-जगह पर अपने मुद्दों को उठाने पहुँचेंगे 31 मई को नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण पर। 1 जून सीहोर में शाम की आमसभा के बाद 2 जून से पैदल चलेंगे सभी किसानों की जंग में, 4 जून को भोपाल में होगी जन अदालत। आप सभी हमारे साथ रहें ... आपके माध्यम से शासन को जगाए, यही अपेक्षा है।
संपर्क: राजकुमार सिन्हा (9424385139), राहुल (9179617513), हिमशी सिंह (986734837)
style="display:block; text-align:center;"
data-ad-layout="in-article"
data-ad-format="fluid"
data-ad-client="ca-pub-9090898270319268″
data-ad-slot="5649734626″>
निवेदक -
नर्मदा बचाओ आन्दोलन (मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात), बरगी बाँध विस्थापित एवं प्रभावित संघर्ष समिति, त्रिस्तरीय पंचायत राज संगठन, अखिल भारतीय किसान सभा, अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति, चुटका परमाणु विरोधी संघर्ष समिति, युवा किसान संघ, किसान संघर्ष समिति (मध्य प्रदेश), एटक और अन्य श्रमिक संगठन (मध्य प्रदेश), भारत जन आन्दोलन (मध्य प्रदेश), विन्ध्य विकास अभियान, सतना, रोको टोको ठोको क्रांतिकारी मोर्चा, सीधी, भारतीय किसान यूनियन, नरसिंहपुर व अन्य..


