स्कॉटलैंड को नहीं मिलेगी आजादी
एक जनमत संग्रह में स्कॉटलैंड ने ब्रिटेन में बने रहने का फैसला लिया है। प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि स्कॉटलैंड की आजादी की बहस अब एक पीढ़ी के लिए खत्म हो गयी है।
स्कॉटलैंड को ब्रिटेन में ही बने रहना चाहिए या नहीं, इस मुद्दे पर हुए जनमत संग्रह में 45 फीसदी लोगों ने “हां” वोट दिया जबकि 55 फीसदी “ना” वोट दिया। जनमत संग्रह के परिणाम आने के बाद राष्ट्रवादी नेता एलेक्स सैलमंड ने कहा, "स्कॉटलैंड की सरकार की ओर से मैं इस नतीजे को स्वीकार करता हूँ और रचनात्मक रूप से काम करने की शपथ लेता हूँ।
इस मौके पर अपनी खुशी का इजहार करते हुए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने टीवी पर दिए संदेश में कहा, "ब्रिटेन के लाखों लोगों की तरह आज मैं भी बहुत खुश हूँ। चार राष्ट्रों वाला हमारा देश एक साथ रहेगा।" कैमरन ने कहा कि "यूनाइटेड किंगडम का अंत" होता देख उन्हें बहुत ठेस पहुंचती। लंबे समय से स्कॉटलैंड के अलग होने की चर्चा चलती आई है। अब इस पर पूर्णविराम लगाते हुए कैमरन ने कहा, "अब यह बहस एक पीढ़ी के लिए खत्म हो गयी है। अब इस पर कोई विवाद, कोई पुनर्विचार नहीं होगा। हमने स्कॉटलैंड के लोगों की मर्जी जान ली है।"
जनमत संग्रह में आजादी समर्थकों की हार के बाद प्रधानमंत्री कैमरन ने स्कॉटलैंड को ज्यादा अधिकार देने का आश्वासन दिया है।. उन्होंने कहा कि इसके लिए जनवरी तक संविधान संशोधन का मसौदा पेश किया जाएगा। जनमत संग्रह के नतीजे इंगलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड के लिए भी अधिक अधिकारों की संभावना देते हैं। ग्रेट ब्रिटेन के सभी हिस्सों को कर और बजट के मुद्दों पर अधिक स्वायत्तता मिलेगी।

We have heard the voice of Scotland and now the millions of voices of England must also be heard. #IndyRef

— David Cameron (@David_Cameron) September 19, 2014
-0-0-0-0-0-0-0-

स्कॉटलैंड को नहीं मिलेगी आजादी,Scotland will not be independent,स्कॉटलैंड,Scotland,