नहीं रहीं सलमा ज़ैदी
नहीं रहीं सलमा ज़ैदी
नई दिल्ली। बीबीसी में रहीं वरिष्ठ पत्रकार सलमा ज़ैदी का निधन हो गया है। लंदन में आज उन्होंने अंतिम सांस ली।
वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह ने अपनी पेसबुक टाइमलाइन पर लिखा है – “सलमा ज़ैदी नहीं रहीं। भलमनसाहत की पत्रकारिता का एक सितारा अस्त हो गया। बीबीसी में उनके कार्यकाल को हिंदी पत्रकार बहुत सम्मान से याद करते हैं। लन्दन में आज उन्होंने अंतिम सांस ली । सलमा ज़ैदी बहुत बहुत बेहतरीन से भी बेहतर इंसान थीं। लन्दन में उनके अंतिम समय में उनकी बेटियां उनके साथ थीं। मेरे ऊपर सलमा जी के एहसानात थे। मेरे बच्चों की वे बहुत ही आदरणीय थीं।
सलमा जी हम आपको कभी नहीं भूल सकेगें। अलविदा सलमा ज़ैदी।“
Next Story


