नई दिल्ली, 06 मार्च। प्रतिष्ठित समाजवादी नेता और लोकसभा के पूर्व अध्‍यक्ष श्री रबि राय का आज शाम कटक के एक अस्‍पताल में लंबी बीमारी केबाद निधन हो गया।

सोशलिस्ट पार्टी के अध्यक्ष डॉ.प्रेम सिंह ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर कटक स्थित उनके घर पर रखा गया है। कल उनके पार्थिव शरीर को भुवनेश्‍वर ले जाया जाएगा और अंतिम दर्शन के लिए लोहिया अकेडेमी में रखा जाएगा। वहां से कल ही उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव भारांगड ले जाया जाएगा जहां उनका अंतिम संस्‍कार होगा।

जस्टिस राजेंद्र सच्‍चर, भाई वैद्य, पन्‍नालाल सुराणा व डॉ. प्रेम सिंह ने कहा कि रबि राय जी का निधन देश की समाजवादी धारा की अपूरणीय क्षति है। सोशलिस्‍ट पार्टी दिवंगत समाजवादी नेता को अपनी श्रद्धांजलि देती है।