नीतीश के बाद केजरीवाल की होगी भाजपा में घर वापसी !
नीतीश के बाद केजरीवाल की होगी भाजपा में घर वापसी !
नई दिल्ली, 28 जुलाई (देशबन्धु)। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के विधायक कपिल मिश्रा ने आज ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल पर जोरदार प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के बाद अब दिल्ली में भाजपा और आप के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच खिचड़ी पक रही है।
आम आदमी पार्टी के बर्खास्त मंत्री कपिल मिश्रा ने दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल और भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री के बीच गोपनीय बैठक हुई है। इसमें केजरीवाल व भाजपा के बीच समझौते की जमीन तैयार करने पर चर्चा की गई। इस बैठक में आगे की रूपरेखा तैयार की गई है। कपिल मिश्रा ने आज ट्वीट कर कहा कि अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के केंद्रीय मंत्री से हाथ जोड़ कर कहा कि अब वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोलेंगे। कपिल मिश्रा के ट्वीट के मुताबिक केजरीवाल ने इस केंद्रीय मंत्री को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ उनके मन में कोई भी बुरी भावना नहीं है।
कपिल मिश्रा के ट्वीट को आधार माने तो अरविंद केजरीवाल व भाजपा के केंद्रीय मंत्री के बीच हुई बैठक में केजरीवाल ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास उनकी बातों को नोटिस करने के लिए समय नहीं है।
कपिल ने अपने ट्वीट में कहा है कि केजरीवाल ने वादा किया है कि वे वित्त मंत्री अरुण जेटली से लिखित रूप से माफी मांगेंगे। हालांकि इस मामले पर मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता से जब फोन पर उनका पक्ष जानना चाहा तो वह कहते हैं कि चुटकलों पर क्या प्रतिक्रिया दी जाए।
News is - @ArvindKejriwal met a senior BJP leader who is a Union Min & pleaded with folded hands - I hv no ill will against Modi Ji
1/n
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) July 28, 2017
AK promised this BJP leader tht he won't be uttering a single word on PM. His response: "I don't think PM has time to notice that"
2/n— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) July 28, 2017
AK also promised to this BJP leader that he will be giving written apologies to Arun Jetly on defamation case.
3/n— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) July 28, 2017


