नेपाल के मधेसी कार्यकर्ताओँ का साथ रक्सोल के स्थानीय लोगोँ द्वारा विरोध
काठमाण्डू 3 नवम्बर। रक्सोलके स्थानीय भाजपा नेता महेश अग्रवाल का मेस, जहाँ कथित तौर पर नेपाल के मधेसी आन्दोलन में सहभागियोँ को मुफ्तमे खिलाया जाता था, आजसे बन्द हो गया है।
कल नेपाल प्रहरी के कार्यालय में पेट्रोल बम प्रहार होने के बाद नेपाल पुलिस की गोली से एक भारतीय नागरिक की मौत होने के बाद स्थानीय रक्सोलवासी भड़क उठे और उन्होंने सीमा क्षेत्र से मधेसी आन्दोलनकारियोँ को खदेड़ा। यह भी बताया जाता है कि अग्रवाल जिन्हें खाना खिला रहे थे, उन्हें विधानसभा निर्वाचन में भाजपा के लिए उपयोग में लाने वाले थे।
अन्नपूर्णा पोस्ट दैनिक के मुताबिक करिब 40 की स‍ख्या में लाठी सहित आए हुए स्थानीय रक्सोलवासियों ने मधेसी धर्नाकारी से दुर्व्यवहार किया था। संघीय समाजवादी फोरम नेपाल बारा का अध्यक्ष रामबाबु यादव ने बताया कि उन्हे सिर्फ धम्की दिया था, पीटा नहीँ गया।
कल हस्तक्षेप में महेश अग्रवाल का मेस चलाए जाने का समाचार प्रकाशन हुआ था ।
योगीश खरेल