नेपाल में अब मोदी के पुतले के साथ जलाया भारत का झण्डा
नेपाल में अब मोदी के पुतले के साथ जलाया भारत का झण्डा
नई दिल्ली। नेपाल में नरेंद्र मोदी का विरोध और तेज होता जा रहा है। स्थिति इतनी खराब हो गई है कि अब मोदी की संघ के प्रभाव वाली हिन्दुत्व राजनीति से भड़के नेपाली मोदी के तो पुतले जला ही रहे हैं, अब उन्होंने विरोध में भारत का झण्डा भी जलाया है।
नेपाल के समाचार पोर्टल http://setopati.com/ ने पोखरामा मोदीको पुत्लासँगै भारतको झण्डा पनि जलाए शीर्षक सेकबर प्रकाशित की है। इस खबर के मुताबिक पोखरा में संयुक्त आंदोलन विद्यार्थी समिति ने भारतीय सेना के कैंप के सामने नरेंद्र मोदी का पुतला और भारतीय झण्डा जलाया।
विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करके भारत, नेपाल की आर्थिक नाकाबंदी कर रहा है और नेपाल के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप कर रहा है।
आंदोलनकारी भारतीय विस्तारवाद मुर्दाबाद, नेपाली भूमि में भारत का हस्तक्षेप बंद करो, नेपाली स्वाभिमान जिन्दाबाद, सब नेपाली एक हैं, नारे लगा रहे थे।
setopati.com की एक अन्य खबर के मुताबिक इसी तरह झापा में भी नरेंद्र मोदी के पुतले जलाए गए।


