नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आव्हान पर समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं की एक टोली राहत सामग्री लेकर नेपाल पहुंच गई है। इस दल में युवा नेता इमरान इदरीस भी शामिल हैं, जो ग्राउंड जीरो से लगातार अपडेट कर रहे हैं। काठमांडू से इमरान इदरीस की पाती-
नेपाल से इमरान इदरीस का आंखों देखा हाल
नेपाल से ग्राउंड जीरो रिपोर्ट
यहाँ पर नेटवर्क की समस्या के कारण लगातार लिख पाना और चित्र भेजना संभव नहीं हो पा रहा है। मैं लगातार कोशिश कर रहा हूँ।
आज की मेरी ग्राउंड जीरो की रिपोर्ट नेपाल में आई इस त्रासदी की सच्चाई को दिखाने के ऊपर है। काठमांडू से तक़रीबन 135 किलोमीटर गच्छी बाजार के दाएं जिला नोवाकोट त्रिशूल नदी के बाएं तरफ बसा है।
हमारा उद्देश्य वहां के सबसे दुर्गम इलाके समिर में कल्याणपुर देउडा जाने का था। ये नेपाल की सर्वाधिक उपजाऊ धरती है। इसके गाँव और पिछड़े आदिवासी इलाके मूल नेपाली निवासियो के हैं। एक सड़क के दोनों तरफ बसे गाँव ध्वस्त हो चुके हैं। मानव मन मानवता से कितना ओत-प्रोत और संस्कारमय होता है। वहां के लोगों की आँखों में आपके प्रति श्रद्धा दिखती है। अपने दुखों को छिपाने के लिए और लोगो के आदर के लिए वो मुस्कुराते हैं पर उनकी आँखे सत्य को बयान करती हैं। नेपाली सेना रेस्क्यु ऑपरेशन में लगी है। नेपाल में कुछ अमेरिकी/इज़राइल और चीन के स्वम् सेवा संस्थान काम कर रहे हैं। अपनों की दबी लाशो को ढूँढने/उन लाशों की सड़ने की बदबू वहां के लोगों को तोड़ रही है। दूर दराज़ के इलाके है। हर चीज़ की समस्या है।
डॉ. इमरान इदरीस

काठमांडू से

नेपाल

नेपाल

नेपाल