नई दिल्ली,18 जनवरी। नोटबंदी के मुद्दे पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने में लगी कांग्रेस एक बार फिर सरकार के खिलाफ हमले तेज कर रही है।

आज से कांग्रेस का देश भर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हुआ।

कांग्रेस ने जंतर मंतर पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

गुजरात के अहमदाबाद में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे, शंकर सिंह वाघेला और अन्य कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। जबकि मुंबई में रणदीप सिंह सुरजेवाला, अशोक चव्हाण व संजय निरूपम समेत कई नेताओंको हिरासत में लिया गया।

नागपुर में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस लाठीचार्ज की भी खबर है।

मुंबई में प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन रिज़र्व बैंक के कार्यालय पर चस्पा कर दिया।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहाकि आरबीआई भाजपा-आरएसएस की शाखा नहीं बन सकता।