नोटबंदी के चलते 100 से ज्यादा की मौत, संसद परिसर में विपक्ष ने मनाया ‘काला दिवस’
नोटबंदी के चलते 100 से ज्यादा की मौत, संसद परिसर में विपक्ष ने मनाया ‘काला दिवस’
नोटबंदी के चलते 100 से ज्यादा की मौत, संसद परिसर में विपक्ष ने मनाया ‘काला दिवस’
नई दिल्ली, 8 दिसंबर। नोटबंदी के मुद्दे पर सरकार को संसद के भीतर और बाहर लगातार घेरने में लगे विपक्षी दलों ने नोटबंदी की घोषणा का एक महीना पूरा होने पर आज ‘काला दिवस’ मनाया और संसद भवन परिसर में काली पट्टियां बांधकर प्रदर्शन किया।
नोटबंदी के मुद्दे पर चर्चा को लेकर संसद में गुरुवार को भी हंगामा हुआ। राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों ने हंगामा शुरू कर दिया। विपक्षी दलों के शांत न होने पर उपराष्ट्रपति ने सदन की कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे तक के लिए फिर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
सरकार ने कहा कि वह सदन में चर्चा को तैयार है। इससे पहले विपक्षी दलों के सांसद संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के पास एकत्र हुए और काली पट्टी बांधकर मोदी सरकार के इस फैसले के खिलाफ विरोध जताया।
कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाजवादी पार्टी, वाम दलों, जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, द्रमुक तथा कुछ अन्य दलों के सांसद दोनों सदनों की कार्यवाही शुरु होने से काफी पहले काली पट्टियां बांधकर संसद परिसर में पहुंचे और गांधी जी की प्रतिमा के पास एकत्र होकर नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
कुछ सांसद नोटबंदी के खिलाफ नारे लिखे पोस्टर भी लिए हुये थे।
प्रदर्शन में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद तथा आनंद शर्मा, तृणमूल के सुदीप बंधोपाध्याय, सपा के रामगोपाल यादव, माकपा के सीताराम येचुरी, जदयू के शरद यादव, राजद के जयप्रकाश यादव आदि सांसद शामिल थे।
‘हम प्रधानमंत्री को भागने नहीं देंगे, समझाएंगे’- राहुल गाँधी
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी ने कहा कि प्रधानमंत्री एक के बाद एक नये बहाने से भाग रहे हैं। हम उन्हें भागने नहीं देंगे, उन्हें समझाएंगे।
उन्होंने कहा कि नोटबंदी के इस आइडिया से पीएम मोदी का लक्ष्य सिर्फ कुछ लोगों को फायदा पहुंचाना है। इससे देश को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।
उन्होंने मोदी पर तंज कसते हुए कहा, वे हंस रहे हैं और यहां देश के लेाग परेशानी झेल रहे हैं। लोकसभा में अगर मुझे बोलने दिया जाए तो मैं सबको बता दूंगा कि कैस पेटीएम मतलब पे टू मोदी होता है।
नोटबंदी के बाद से 100 से अधिक लोगों की मौतः आजाद
कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद ने राज्यसभा में कहा कि नोटबंदी के बाद से अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत हुई है। हम लोग चाहते हैं कि उनको संसद में श्रद्धांजलि दी जाए, लेकिन सरकार इससे इनकार कर रही है। इस कारण से ही विपक्षी दलों ने गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
जनता के हित में काला दिवसः मायावती
बसपा नेत्री मायावती ने कहा कि विपक्ष का कोई व्यक्तिगत स्वार्थ नहीं है। देश की 90 प्रतिशत जनता के हित को ध्यान में रखकर काला दिवस मनाया गया है। सही मायने में जनता के लिए काला दिन 8 नवंबर से ही शुरू हो गया था। उनके लिए एक पूरा महीना काला दिन के रूप में गुजरा है।
Mai kehta hoon aap (PM Modi) andar aaiyey Lok Sabha mein, humein bolne dijiye, phir Lok Sabha mein reply karna: Rahul Gandhi,Congress VP pic.twitter.com/2uuuecd6We
— ANI (@ANI_news) December 8, 2016
Mai bolna chah raha hoon, mera bhaashan tayaar hai. BJP ke log aajayein, shuru karein...sab pata lag jayga: Rahul Gandhi pic.twitter.com/PypNeoCeT8
— ANI (@ANI_news) December 8, 2016


