नोटबंदी के बाद खतरनाक तरीके अपना सकते हैं भ्रष्ट - नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री बेंगेट हॉल्मस्टॉर्म
नोटबंदी के बाद खतरनाक तरीके अपना सकते हैं भ्रष्ट - नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री बेंगेट हॉल्मस्टॉर्म
नोटबंदी के बाद खतरनाक तरीके अपना सकते हैं भ्रष्ट - नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री बेंगेट हॉल्मस्टॉर्म
नई दिल्ली, 11दिसंबर। नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री बेंगेट हॉल्मस्टॉर्म ने कहा है कि भारत में नोटबंदी के बाद भ्रष्ट लोग और खतरनाक तरीके अपना सकते हैं।
उन्होंने कहा है कि भारत में नोटबंदी के बाद निश्चित तौर पर कोई बदलाव आएगा लेकिन उन्होंने यह भी साफ किया कि वह अभी विकास की स्पष्ट रूपरेखा देख नहीं सकते हैं।
श्री हॉल्मस्टॉर्म ने कहा
“कुछ बदलाव अवश्य होगा लेकिन हम अभी इसे देख नहीं सकते हैं।”
उन्होंने इस मामले में विस्तार से कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
प्रतिष्ठित समाचारपत्र देशबन्धु में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक नोबेल पुरस्कार वितरण समारोह के कुछ घंटे पहले स्टॉकहोम में श्री हॉल्मस्टॉर्म ने कहा कि बड़े नोटों पर रोक लगाने का कदम भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की दिशा में एक सही कदम साबित हो सकता है और इसका कोई विशेष समाधान नहीं है।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पानी की तरह है और यह अपने प्रवाह का रास्ता खोज ही निकालता है, अगर पानी के प्रवाह को रोकने का प्रयास किया जाए और उसका रास्ता बंद कर दिया जाए तो भी वह कहीं और से रिसने लगता है।
श्री हॉल्मस्टॉर्म ने कहा कि भ्रष्टाचार से निपटने के लिए समग्र दृष्टकोण की जरूरत है।
अमेरिका के मैसाचुसेट्स इंस्टिट्युट ऑफ टेक्नोलॉजी से जुड़े फिनलैंड के नागरिक प्रोफेसर हॉल्मस्टॉर्म ने कहा कि अपराधी और आर्थिक अपराधों के दोषी काले धन को सफेद बनाने के लिए पहले से अधिक खतरनाक रास्ते अपना सकते हैं जिसके नतीजे बेहद गंभीर हो सकते हैं।


