नोटबंदी : मजदूरों किसानों की मौत के जिम्मेदार मोदी - डॉ. राकेश सिंह राना
नोटबंदी : मजदूरों किसानों की मौत के जिम्मेदार मोदी - डॉ. राकेश सिंह राना
नोटबंदी : मजदूरों किसानों की मौत के जिम्मेदार मोदी - डॉ. राकेश सिंह राना
रूपयों के अभाव में जा रहीं जानों की जिम्मेदारी कौन लेगा - डॉ. राकेश सिंह राना
गाँव अमृतपुर असदपुर में डॉ. राकेश सिंह राना का चाँदी का मुकुट पहनाकर भव्य स्वागत
सिकन्द्राराऊ (हाथरस)। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं पूर्व एमएलसी डॉ. राकेश सिंह राना ने कहा है कि नोटबंदी के कारण हो रही मजदूरों-किसानों की मौत केलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिम्मेदार हैं।
वे सिकन्द्राराऊ- गाँव अमृतपुर असदपुर में एक स्वागत समारोह में बोल रहे थे।
स्वागत समारोह में डॉ. राकेश सिंह राना का फूल माला पहनाकर व चाँदी का मुकुट पहना कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
इस अवसर पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये डॉ. राकेश सिंह राना ने कहा कि मोदी सरकार ने जल्दबाजी में नोट बन्दी का फैसला लेकर देश के करोड़ों गरीबों को संकट मे डाल दिया है। तमाम फैक्ट्रियाँ बन्द हो गयी हैं। तमाम मजदूर वापिस लौटकर गाँव आ गये हैं, किसान की फसल बुबाई नहीं हो पा रही है। और न ही उन्हें अपनी उपज की फसल का मूल्य मिल पा रहा है।
उन्होंने कहा कि नोटबन्दी के एक माह बाद भी बैंकों में कतारें जस की तस हैं। रूपये के अभाव में तमाम लोगों की जाने जा रहीं हैं, इनका जिम्मेदार प्रधानमंत्री जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने मित्र कुछ कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुँचाने के लिए सारे देश की अर्थव्यवस्था को गर्त में धकेल दिया है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रिंकू यादव, जयप्रकाश, रवेन्द्र मास्टर, विजय सिंह यादव, मिजाजी लाल, लाल सिंह, सत्यपाल सिंह, सत्येन्द्र यादव, अतुल यादव, मुल्ला जी, राजवीर सिंह, देवेन्द्र, अवलेश, सन्तोष चैहान, वीरपाल सिंह, अजय पुण्ढ़ीर, लोकेन्द्र जादौन, आदि लोग मौजूद थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता- रामवीर सिंह यादव तथा संचालन अतुल चौहान ने किया।


