नोटबंदी से अघोषित अपातस्थिति एवं आर्थिक अराजकता की स्थिति : आनंद शर्मा
नोटबंदी से अघोषित अपातस्थिति एवं आर्थिक अराजकता की स्थिति : आनंद शर्मा
नोटबंदी से अघोषित अपातस्थिति एवं आर्थिक अराजकता की स्थिति : आनंद शर्मा
नई दिल्ली। राज्यसभा में कांग्रेस के उप नेता आनंद शर्मा ने देश में पांच सौ और एक हजार के नोटों को प्रचलन से हटाये जाने की कड़ी आलोचना करते हुये कहा है कि इससे अघोषित अपातस्थिति एवं आर्थिक अराजकता की स्थिति पैदा हो गयी है और पूरी दुनिया में भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर नकारात्मक संदेश गया है।
श्री शर्मा ने संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन राज्यसभा में नोटबंदी के मामले पर विपक्ष के काम रोको प्रस्ताव पर चर्चा की शुरूआज करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक घोषणा से पूरी दुनिया में यह संदेश गया है कि भारत की अर्थव्यवस्था कालाबाजारी और कालेधन पर टिकी हुयी है। इसके साथ ही इससे देश के सभी नागरिक भी कलंकित हुये हैं।
श्री शर्मा ने कहा कि गृहणियों, किसानों, मजदूरो, और वेतनभागियों की मेहनत की कमाई को अवैध एवं कालाधन बताया जा रहा और कहा जा रहा है कि घोटाले वाले कतार में लगकर नोट बदल रहे हैं।
उन्होंने सवाल किया कि सरकार ने किस कानून के तहत लोगों की बैंक में जमा धनराशि निकालने पर नियंत्रण लगाया है।
उनका कहना था कि इससे पहले भी नोटबंदी की गयी थी लेकिन इसके लिए लोगों को समय दिया जाता था। वर्ष 1946 और 1978 में भी नोटबंदी की गयी थी।
श्री शर्मा ने कहा,
“हमारी माँग है सरकार देश को बताए काले धन औरमनी लॉन्डरिंग की सूची में किस किस का नाम है, उनके नाम क्यों नहीं बताते?”
इससे पहले सदन की कार्यवाही शुरू होने पर उप सभापति पी जे कुरियन ने कहा कि कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, जनता दल यूनाइटेड और वामपंथी दलों ने नियम 276 के तहत कार्यवाही स्थिति कर नोटवंदी पर चर्चा करने के नोटिस दिये, जिन्हें चर्चा के लिए स्वीकार कर लिया गया।
Which law gives you the right to make us beg before you for money we have earned: Anand Sharma in the Rajya Sabha.https://t.co/p2Wt6v6msy
— INC India (@INCIndia) November 16, 2016
हमारी मांग है सरकार देश को बताये काले धन और मनी लौन्डरिंग की सूची में किस किस का नाम है,उनके नाम क्यूँ नहीं बताते? श्रीआनंद शर्मा pic.twitter.com/pUpTIlkyZ4
— INC India (@INCIndia) November 16, 2016
मोदी जी इस आग्रह के साथ वो बता दें कि उनके पास क्या सूचना हैं कि हिन्दुस्तान के प्रधानमन्त्री को कोई संकट हो: श्री आनंद शर्मा राज्य सभा pic.twitter.com/xW0ek4Hlk7
— INC India (@INCIndia) November 16, 2016


