नोटबंदी से देश के हालात खराब, सड़क पर चले लात-घूँसे
समाचार डीबीलाइव के साथ
सरकार के नोटबंदी के फैसले के बाद लोग काफी परेशान हैं।
पूरा देश बैंकों और एटीएम की लाइन में खड़ा है।
अब हालत यहां तक पहुंच गए हैं कि पैसे नहीं मिलने से परेशान लोग मारपीट पर उतर आए हैं।
इलाहाबाद से एक बार फिर ऐसी ही कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जहां कटरा इलाके में बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के बाहर लोगों और बैंक कर्मचारियों के बीच झड़प हो गई।
मारपीट की ये LIVE तस्वीरें हम आपको दिखा रहे हैं कि किस तरह नोटबंदी ने लोगों के सब्र का बांध तोड़तोड़ दिया और लोग हाथापाई पर उतर आए हैं।
दरअसल लोग यहां सुबह से बैंक की लाइन में खड़े थे, लेकिन कुछ देर बाद ही कैश खत्म हो गया जिसने लोगों का गुस्सा बढ़ा दिया। इससे आक्रोशित लोगों ने कैशियर के साथ धक्का मुक्की की।

धीरे धीरे ये बात बढ़ गई और दोनों के बीच झड़प हो गई।
इसके बाद कैशियर ने भी अपने कुछ साथियों को बुला लिया....और इसके बाद क्या हुआ...ये आप इन तस्वीरें में साफ देख सकते है।
बैंक के बाहर संग्राम छिड़ा...लात-घूँसे चल रहे हैं...कुछ देर में ही हालात इतने बेकाबू हो गए कि मौके पर पहुंची पुलिस को भीड़ को खदेड़ना पड़ा...
अब गुस्साए बैंक के ग्राहक कैशियर के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।