'पद्मावती' दीपिका पादुकोण के समर्थन में आगे आए कमल हासन
'पद्मावती' दीपिका पादुकोण के समर्थन में आगे आए कमल हासन
दीपिका की स्वतंत्रता का सम्मान किया जाए : कमल हासन
दीपिका के शरीर से अधिक सिर का सम्मान किया जाए : कमल हासन
नई दिल्ली। तमिल फिल्म अभिनेता कमल हासन 'पद्मावती' में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं दीपिका पादुकोण के समर्थन में सामने आए हैं। कमल हासन ने कहा है कि दीपिका की स्वतंत्रता का सम्मान किया जाए।
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' पर हालिया विवादों के संदर्भ में कमल हासन ने ट्वीट किया, "मुझे चाहिए कि दीपिका का सिर..सुरक्षित रहे। उनके शरीर से अधिक इसका सम्मान किया जाए। इससे भी ज्यादा उनकी स्वतंत्रता का सम्मान किया जाए। कई समुदायों ने मेरी फिल्मों का विरोध किया है। किसी भी बहस में अतिवाद निंदनीय है।"
कमल हासन ने कहा, "जागो उत्सवधर्मी भारत। सोचने का समय है। हमने बहुत कुछ कहा, भारत मां की सुनो।"
'पद्मावती' फिल्म के विरोध में भाजपा नेता ने फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुकोण का सिर काट कर लाने वाले को दस करोड़ का इनाम देने का ऐलान किया था।
बता दें हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा के नेता कुंवर सूरजपाल अमु ने सोमवार को दोहराया था कि वह संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुकोण के सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ रुपये का इनाम देने के अपने ऐलान पर कायम हैं।
राज्य में भाजपा के मुख्य मीडिया समन्वयक अमु ने कहा कि उन्होंने यह बयान पार्टी पदाधिकारी के तौर पर नहीं बल्कि 'राजपूत' होने के नाते दिया है।
उन्होंने रणवीर सिंह की टांग तोड़ने की भी धमकी दी है।
इससे पहले पिछले कुछ महीनों से राजपूत करणी सेना फिल्म पर प्रतिबंध लगाने के लिए प्रदर्शन कर रही है।
I wantMs.Deepika's head.. saved. Respect it more than her body.Even more her freedom. Do not deny her that.Many communities have apposed my films.Extremism in any debate is deplorable. Wake up cerebral India.Time to think. We've said enough. Listen Ma Bharat
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) November 20, 2017


