पहले प्रधानमंत्री मौनी बाबा थे अब फेंकू हैं : शिवपाल सिंह यादव
पहले प्रधानमंत्री मौनी बाबा थे अब फेंकू हैं : शिवपाल सिंह यादव
पहले प्रधानमंत्री मौनी बाबा थे अब फेंकू हैं : शिवपाल सिंह यादव
रायबरेली, 24 दिसंबर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को यहां कहा कि पहले वाली सरकार के प्रधानमंत्री मौनी बाबा थे तो आज की सरकार के प्रधानमंत्री फेंकू हैं।
उन्होंने कहा कि आज के प्रधानमंत्री काम कुछ नहीं करते, लेकिन बातें बड़ी-बड़ी और मीठी करते हैं।
रायबरेली की बछरांवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामलाल अकेला की माता की मूर्ति के अनावरण पर आयोजित समारोह में शिवपाल सिंह यादव ने कहा,
"हमारे विधायक अकेला जी ने जिस मां की कोख से जन्म लिया उसका मान रखा है।"
उन्होंने कहा कि माता-पिता को हमेशा याद रखना चाहिए। जो लोग अपने बड़ों का मान रखते हैं, जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं और ऊंचाइयों पर पहुंचते हैं।
सपा अध्यक्ष ने कहा,
"आपने कांग्रेस, भाजपा, बसपा और सपा सभी का शासन देखा है। कौन खरा उतरा, किसने काम किया, केवल समाजवादी पार्टी ने। जब-जब नेताजी मुलायम सिंह यादव ने सत्ता संभाली तब-तब गांव और गरीबों से ही विकास की शुरुआत की। किसानों के कर्जे माफी हो या लड़कियों की फीस माफी, सब नेताजी के कार्यकाल में हुई।"
शिवपाल सिंह ने व्यंग्य कसा कि प्रधानमंत्री ने बैंकों में 15-15 लाख रुपये जमा कराने के लिए गरीबों के खाते तो खुलवा दिए, लेकिन उनमें हमारी अखिलेश सरकार ने समाजवादी पेंशन के रूप में 500-500 रुपये जमा कराए।
अपने कार्यकाल में किये गये विकास कार्यों के बारे में बताते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि राजस्व संहिता मैंने ही शुरु करवाई। आजादी के बाद से 40-40 सालों तक किसानों के मुकदमें अदालतों में लगे रहते थे। किसान खेती का कामकाज छोड़कर अदालतों के चक्कर लगाता रहता था। किसान की तकलीफ हमसे नहीं सही गयी और जानकारी में आते ही मैंने 36 एक्टों में परिवर्तन कर राजस्व संहिता लागू करवाई। आज किसानों को वकीलों और अधिकारियों के चक्कर नहीं काटने पड़ते।
प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव का बछराँवा के विधायक राम लाल अकेला माल्यार्पण करते हुए pic.twitter.com/KnstKttfCG
— Shivpal Singh Yadav (@OfficeOfShivpal) December 24, 2016
रायबरेली जाते हुए पश्चिम गाँव में कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया pic.twitter.com/byYOgZokHh
— Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) December 24, 2016
रायबरेली जाते हुए बछराँवा कस्बे मेँ पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़े जोश के साथ किया स्वागत pic.twitter.com/uMeW3PDyrA
— Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) December 24, 2016


