पटना, 13 जनवरी। लोक जनशक्ति पार्टी - Lok Janshakti Party (लोजपा) प्रमुख व केंद्रीय मंत्री राम विालस पासवान Ram Vilas Paswan की बेटी आशा पासवान ने अपने पिता द्वारा बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी Rabri Devi को 'अंगूठा छाप' कहने पर अपने ही पिता के खिलाफ धरना दिया। आशा पासवान ने पोस्टर और बैनर थामे दर्जनों महिलाओं के साथ पटना हवाईअड्डे के पास स्थित लोक जनशक्ति पार्टी कार्यालय के सामने धरना दिया।

वह चाहती हैं कि राबड़ी देवी से राम विलास माफी मांगे। उन्होंने कहा, "मेरे पिता को अपने शब्द वापस लेने चाहिए।"

इससे पहले, आशा पासवान ने अपने पिता पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी का अपमान करने का आरोप लगाया।

आशा पासवान केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी की बेटी हैं। आशा पासवान के पति अनिल साधु राजद नेता हैं और लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव के करीबी माने जाते हैं।

राम विलास पासवान ने राबड़ी देवी का नाम लिए बिना राजद पर निशाना साधते हुए कहा था कि राजद बस नारेबाजी करने और 'अंगूठा छाप' को मुख्यमंत्री बनाने में विश्वास रखता है।

क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे

कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें