नई दिल्ली। पीएनबी घोटाला मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस ने आज फिर पूछा कि प्रधानमंत्री ‘मौन मोदी’ से ‘बोल मोदी’ कब बनेंगे।

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपने सवालों में कहा कि पीएनबी घोटाले में शामिल रकम 22600 करोड़ रुपए तक बढ़ गई है और बैंक का कहना है कि इसमें और इजाफा हो सकता है।

कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा गया है,

‘छोटा मोदी पीएनबी घोटाले को 13 दिन बीत गयें हैं।

घोटाले की रकम में 1323 करोड़ रुपए और जुड़ने की आशंका है। प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी किसे बचा रही है।‘

सुरजेवाला ने कहा,

‘ नीमो- चोकसी घोटाले की लूट बड़ी हो गयी है। पीएनबी ने स्वीकार किया है कि यह दो अरब डालर हो गयी है। इसमें बैंक लूट घोटाला 22600 करोड़ रुपए और जन धन लूट योजना के 5000 करोड़ रुपए भी जुड़ गये हैं।

पिछले दस दिन में 31691 करोड़ रुपए का घोटाला सामने आया है। ‘मौन मोदी’ ‘बोल मोदी’ कब बनेंगे।’

कांग्रेस ने पूछा है कि प्रधानमंत्री को इस संबंध में सफाई देने और बोलने के लिए कितना बड़ा घोटाला चाहिए।


style="display:block; text-align:center;"
data-ad-layout="in-article"
data-ad-format="fluid"
data-ad-client="ca-pub-9090898270319268″
data-ad-slot="8763864077″>

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें


style="display:block; text-align:center;"
data-ad-layout="in-article"
data-ad-format="fluid"
data-ad-client="ca-pub-9090898270319268″
data-ad-slot="8763864077″>

480″ src="https://www.youtube.com/embed/YnXwWh3WaI0″ frameborder="0″ allow="autoplay; encrypted-media" allowfullscreen>