पुराने नोटों को बदलने के लिए गांवों में शिविर लगाए केंद्र सरकार : अखिलेश
पुराने नोटों को बदलने के लिए गांवों में शिविर लगाए केंद्र सरकार : अखिलेश
पुराने नोटों को बदलने के लिए गांवों में शिविर लगाए केंद्र सरकार : अखिलेश
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की ओर से देश में 500 रुपये व 1,000 रुपये के नोट बंद किए जाने की घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह गावों में विशेष शिविर लगाकर नोट बदलने की व्यवस्था करे, ताकि लोगों को परेशानी न हो।
अखिलेश यादव ने एक बयान में कहा है कि केंद्र सरकार को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि इन नोटों के बंद होने से गांवों के निवासियों, गरीबों व किसानों को कोई असुविधा न हो।
श्री यादव ने कहा है कि आम नागरिकों और व्यापारियों को नोटों के बदलाव में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में बैंक शाखाओं की संख्या कम होने के कारण केन्द्र सरकार को इन इलाकों में विशेष शिविर लगाकर पुराने नोटों को बदलने की व्यवस्था करनी चाहिए।