“पूंजीवाद के तीन दलाल मोदी राहुल केजरीवाल” के साथ प्रेम सिंह का प्रचार समाप्त
“पूंजीवाद के तीन दलाल मोदी राहुल केजरीवाल” के साथ प्रेम सिंह का प्रचार समाप्त
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सोशलिस्ट पार्टी का जबरदस्त रोड शो
दिल्ली विश्वविद्यालय के कई शिक्षक और छात्र शामिल हुए
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) से चुनाव लड़ रहे डॉ प्रेम सिंह के समर्थन में आज त्रिलोक पुरी से कोंडली तक रोड शो का आयोजन किया गया। सोशलिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता बडी संख्या में त्रिलोकपुरी के 12 ब्लॉक में एकत्रित हुए जहां वरिष्ठ दलित नेता दिलबाग सिंह ने डॉ; प्रेम सिंह का स्वागत किया।
दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षक प्रो. हंसराज, प्रोफेसर विजय वर्मा, डॉ अश्विनी कुमार, प्रो. कान्हाराम मीणा, डॉ प्रभात मित्तल, प्रोफेसर एसएस रोहिला, डॉ सत्यप्रकाश सिंह, डॉ निरंजन महतो, डॉ अर्चना रानी, प्रोफेसर अर्चना चौहान, डॉ कुणाल, डॉ जयंत कश्यप रोड शो में मौजूद रहे। इनके साथ उस क्षेत्र से शौकत मलिक, शिवपाल सिंह चौहान, एसएस शेखावत, उदयवीर सिंह, शउर खान, राखी गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सेदारी की।
रोड शो के दौरान लोगों के बीच सोशलिस्ट पार्टी के पर्चे बांटे गए और नवउदारवाद के मुक़ाबले सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत बनाने के लिए समर्थन मांगा गया। कार्यकर्ता उत्साह के साथ 'सोशलिस्ट पार्टी का नारा समता और भाईचारा', सोशलिस्ट पार्टी आई है नई उम्मीदें लाई है', अबकी चोट करारी है प्रेम सिंह की बारी है' फिरकापरस्तों को चोट दो प्रेम सिंह को वोट दो', पूंजीपरस्तों को चोट दो प्रेम सिंह को वोट दो', 'इस बार सही उम्मीदवार', 'बटन दबाओ टॉर्च जलाओ', 'पूंजीवाद के तीन दलाल मोदी राहुल केजरीवाल',' सांप्रदायिकता के तीन दलाल मोदी राहुल केजरीवाल' जैसे नारे लगाते हुए और क्रांतिकारी गीत गाते हुए तीन घंटे तक रोड शो में शामिल रहेा रास्ते में कई जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और पानी पिलाया।
डॉ प्रेम सिंह ने बीच बीच में इलाके के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस बार केंद्र में तीसरी शक्ति की सरकार बनेगी। लिहाजा, सभी रेहडी पटरी वालों, रिक्शा व थ्री व्हीलर चलाने वालों, दुकानदारों और खुदरा व्यापारियों, छात्रों, नौजवानों को जनता दल यूनाइटेड और सीपीआई मर्थित सोशलिस्ट पार्टी के उम्मीदवार को अपना वोट देकर कांग्रेस, भाजपा के खिलाफ तीसरी शक्ति को मजबूत बनाना चाहिएा उन्होंने मतदाताओं से कहा कि सोशलिस्ट पार्टी मेहनतकशों का काम निष्ठा से करने के लिए वोट मांगती हैा जबकि बाकी तीनों उम्मीदवार कारपोरेट घरानों की बेहतर सेवा करने के लिए उनका वोट हथियाना चाहते हैं। उन्होंने अपील की कि 10 अप्रैल को बैट्री टॉर्च चुनाव चिन्ह पर बटन दबा कर सोशलिस्ट पार्टी को कामयाब बनाएं।


