प्रदूषण तो बहाना है, बिजली कारखाना बेच खाना है : कांग्रेस
प्रदूषण तो बहाना है, बिजली कारखाना बेच खाना है : कांग्रेस
प्रदूषण तो बहाना है, बिजली कारखाना बेच खाना है : कांग्रेस
रायपुर/16 सितंबर 2018। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एम.ए. इकबाल ने कहा है कि पावर कंपनी की कोरबा स्थित दो 50-50 मेगावाट के कारखानों को 13 सितंबर से मात्र इसलिये बंद कर दिया कि इससे प्रदूषण अत्यधिक हो रहा है। प्रदूषण के कारण बंद किया जाना बहाना है वास्तविकता में यहां के प्लांट के मंहगे उपकरण एंव कोरबा की कीमती जमीन पर निजी कंपनियों की गिद्ध दृष्टि पिछले कई वर्षो से लगी हुयी है। एनजीबीटी की रिपोर्ट जिसमें इस कारखाने से अत्यधिक मात्रा में प्रदूषण हो रहा था को आधार बनाकर इसे बंद करने का जो निर्णय लिया गया है। उसकी कांग्रेस पार्टी कड़ी निंदा करती है।
श्री इकबाल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार और पावर कंपनी चाहती तो प्लांट के प्रदूषण को रोकने के लिये समुचित व्यवस्था करके प्लांट को चलाया जा सकता है, जिससे 100 मेगावाट की बिजली लगातार पैदा होते रहती। अब आगे अन्य दो और कोरबा पूर्व में बिजली कारखाने लगे हैं, जहां 440 मेगा वाट बिजली पैदा होती है। संभवतः उन्हें भी किसी न किसी कारण से बंद करने की शासन और पावर कंपनी की मंशा है।
उन्होंने कहा कि कोरबा के कारखानों के प्रदूषण के लिये पिछले वर्षों में करोड़ों रूपये रिनोवेशन के नाम पर कंपनी ने खर्च किये हैं, उन पैसों का क्या होगा? यह प्रदेश की जनता की गाढ़ी कमाई के पैसे हैं।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एम.ए.इकबाल ने आरोप लगाते हुये कहा कि वास्तविकता में पावर कंपनी के इंजीनियर्स और प्रशासन के लापरवाही के कारण बिलजी कारखाने बंद होने की स्थिति में आ गये हैं और इन्हीं को कारण बताकर सरकार बिजली विभाग को प्राईवेट कंपनी के हाथों में दे देगी और मंहगी बिजली का खमियाजा प्रदेश के जनता को भुगतना पड़ेगा।
कांग्रेस ने प्रश्न उठाया है कि क्या इस समय बिजली की आवश्यकता नहीं हैं, जबकि पीक लोड अवर्स में 4 हजार मेगावाट तक की बिजली की खपत आ रही है। जिसमें से मात्र जैसे तैसे 3400 मेगावाट बिजली पैदा होती है और बाकी की मंहगी बिजली प्राईवेट कंपनी से या सेंट्रल पूल से खरीदकर यहां बिजली की व्यवस्था की जाती है।
कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर झूठमूठ का सरप्लस बिजली वाला प्रदेश का तमगा लगाने का आरोप लगाया है। राजनैतिक इच्छा पूर्ति के कारण बिजली के कारखाने बंद करने की नौबत आ गयी है।
ज़रा हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
Topics -Chhattisgarh Pradesh Congress Committee, Chhattisgarh, Congress, Electricity factory, Peak load rates, Bilji factory closed, Bilji factory, Bilji factory in Chhattisgarh, pollution, Korba, Power Company,


