प्रधानमंत्री की यात्राओं का ब्योरा देने के एयर इंडिया के इनकार पर उमर ने उठाए सवाल
प्रधानमंत्री की यात्राओं का ब्योरा देने के एयर इंडिया के इनकार पर उमर ने उठाए सवाल
नई दिल्ली, 26 मार्च। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विमान यात्राओं का सूचना के अधिकार कानून के तहत ब्योरा देने से एयर इंडिया के इनकार पर प्रतिक्रिया करते हुए नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि इस जानकारी को किस आधार पर गोपनीय रखा जा सकता है, जबकि उनकी सारी यात्राएं मीडिया रिपोर्टों में सुर्खियां बनी रही थीं।
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने टवीट् कर कहा
“श्री मोदी की आगामी यात्राओं को लेकर सुरक्षा चुनौतियों को मैं समझ सकता हूं, लेकिन जो यात्राएं वह पहले ही कर चुके हैं उन्हें सुरक्षा कारणों से किस आधार पर गोपनीय रखने की बात कही जा रही है, जबकि उनकी ये यात्राएं मीडिया में प्रमुख समाचार बनी थीं।”
उमर अब्दुल्ला मीडिया में आई उन रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया कर रहे थे जिनमें कहा गया था कि सूचना के अधिकार कानून के तहत प्रधानमंत्री की विमान यात्राओं का एयर इंडिया से जो ब्योरा मांगा गया था उसे उसने सुरक्षा कारणों से देने से मना कर दिया है।
I can understand questions related to forthcoming visits but how is information regarding flights/visits already undertaken a security risk? All visits took place in the glare of massive media coverage. https://t.co/WwBd6nqcVB
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) March 25, 2018


