प्रभु के जाने के बाद भी नहीं रुक रहे रेल हादसे, उप्र में हावड़ा जबलपुर शक्ति पूंज एक्सप्रेस ट्रेन के सात कोच पटरी से उतरे
प्रभु के जाने के बाद भी नहीं रुक रहे रेल हादसे, उप्र में हावड़ा जबलपुर शक्ति पूंज एक्सप्रेस ट्रेन के सात कोच पटरी से उतरे
नई दिल्ली। सुरेश प्रभु के रेल मंत्री पद छोड़ने के बाद भी रेल हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। नए रेल मंत्री पीयूष गोयल के पदभार संभालने के बाद उत्तर प्रदेश से पहले रेल हादसे की खबर आ रही है। उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिले सोनभद्र के ओबरा डैम के पास हावड़ा जबलपुर शक्ति पूंज एक्सप्रेस ट्रेन के सात कोच पटरी से उतर गये। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार हादसा चौपन रेलवे स्टेशन से 8.1 किमी दूरी पर हुआ।
घटना के एक घंटे बाद भी कोई राहत यात्रियों तक नहीं पहुंची है। ट्रेन की पटरी और पहिये भी टूट गये है. घटना के बाद यात्री काफी सहमे हुए हैं। विस्तृत समाचार की प्रतीक्षा है।
Uttar Pradesh: Seven coaches of Howrah-Jabalpur-Shaktikunj Express derail near Obra; no injuries reported
— ANI UP (@ANINewsUP) September 7, 2017
Uttar Pradesh: Seven coaches of Howrah-Jabalpur-Shaktikunj Express derail near Obra; no injuries reported
— ANI UP (@ANINewsUP) September 7, 2017
Uttar Pradesh: Seven coaches of Howrah-Jabalpur-Shaktikunj Express derail near Obra; no injuries reported pic.twitter.com/ZXXrpDsQf7
— ANI UP (@ANINewsUP) September 7, 2017