प्रियंका को नाव से घुमाने पर भगवा समर्थकों ने जला दी गरीब मल्लाह की नाव
प्रियंका को नाव से घुमाने पर भगवा समर्थकों ने जला दी गरीब मल्लाह की नाव
नई दिल्ली, 25 मार्च। कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने हाल ही में पूर्वी उत्तर प्रदेश में नाव यात्रा (Congress general secretary Priyanka Gandhi's boat trip to eastern Uttar Pradesh) की थी। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है कि जिस नाव पर प्रियंका गांधी घूमी थीं, अगले दिन भगवा समर्थकों ने वो नाव जला दी। यह जानकारी वरिष्ठ पत्रकार जयशंकर गुप्ता ने भी अपनी एफबी टाइमलाइन पर दी है। आप भी पढ़ें क्या लिखा है जयशंकर गुप्ता ने ….
“नीचे लिखी टिप्पणी आजमगढ़ और पूर्वांचल ही नहीं देश के उदीयमान पत्रकार, संपादक, अनुज अरविंद सिंह की है जिसे उन्होंने अपनी फेसबुक वाल पर लगाई है। मामूली भाषाई संपादन के साथ उसे यहां संलग्न कर रहा हूं।
एक गरीब मल्लाह को प्रियंका से मिलने पर भगवा समर्थकों ने उसकी नाव जला दी।
यह हरिश्चन्द्र बिंद (नीचे बायीं ओर की तस्वीर में प्रियंका गांधी के साथ) है जो बीएचयू का छात्र होने के साथ बिंद, धीमर और मल्लाह समाज के लिए भी कार्य करता है। उसने मोदी सरकार और योगी सरकार से नाविकों के लिए कुछ मांग की थी, जिसे सरकार ने अनसुनी कर दी। फिर उसने विपक्षी, कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी के पूर्वांचल आगमन पर उनसे भी अपने समाज की मांग रखी। उन्हें अपनी नाव पर गंगा में घुमाया भी। प्रियंका से उसे कुछ आश्वासन भी मिले। दूसरे दिन आजीविका के एकमात्र साधन उसकी नाव में आग लगा दी गई।
यह कौन सा लोकतंत्र और कौन सा नया भारत बनाया जा रहा है! नफ़रत की खेती से अगर ऐसा ही न्यू इंडिया बनाया जा रहा है तो नहीं चाहिए हमें आपका नया भारत। जहां आपसी प्रेम और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की जगह नफरत और घृणा की राजनीति हो।“
क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे
कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें


