प्रियंका ने भाजपा पर किया हमला, पूछा - क्या उप्र सरकार ने अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है?
प्रियंका ने भाजपा पर किया हमला, पूछा - क्या उप्र सरकार ने अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है?
नई दिल्ली, 29 जून 2019. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress general secretary Priyanka Gandhi Vadra,) ने उत्तर प्रदेश में अपराधों के बढ़ते आंकड़ों (Increasing statistics of crimes in Uttar Pradesh) पर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की अगुआई वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर हमला बोला।
उन्होंने कहा,
"पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधी खुलेआम मनमानी करते घूम रहे हैं। एक के बाद एक अपराधिक घटनाएं हो रही हैं। मगर भाजपा सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। क्या उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है?"
प्रियंका ने ट्वीट करते हुए राज्य में विभिन्न आपराधिक घटनाओं की खबरों वाले एक कोलाज की तस्वीर भी पोस्ट की।
यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस महासचिव प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए राज्य सरकार पर हमला बोल रही हैं। उन्होंने पिछले सप्ताह सरकार से प्रदेश में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर सवाल किया था।
- अल्लाह बख़्श: एक भूला हुआ धर्मनिरपेक्ष शहीद
- युद्ध बनाम आतंकवाद: कैसे हथियारों का कारोबार तय करता है वैश्विक राजनीति का रुख?
- 'बंदरों की लड़ाई' और मदारी की हँसी: भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर न्यायमूर्ति काटजू की चेतावनी
- विक्रम मिस्री भी कम 'गुनाहगार' नहीं ! मतलब कि देश महान हो गया
- सूरजगढ़ खनन और आदिवासी विस्थापन: विकास की आड़ में आदिवासी अधिकारों का दमन
- क्या लोकतंत्र में जनता को सरकार की आलोचना करने का संवैधानिक अधिकार है? – जस्टिस काटजू की गहरी पड़ताल
- डॉ. राममनोहर लोहिया के विचारों की रोशनी में एक प्रगतिशील कार्यकर्ता का खुला पत्र
- वर्तमान संदर्भ में अंबेडकरवाद पर संकट: विचारधारा, विरोध और चुनौतियों का विश्लेषण
- सौ दिनका ट्रंप शासन : ट्रंप के रूप में दूसरा हिटलर
- पहलगाम हमला: सांप्रदायिक कथानक बनाम कश्मीरी एकजुटता – वास्तविक प्रश्न


