प्रो. भीमसिंह की माँग-जम्मू-कश्मीर सरकार को बर्खास्त करें राष्ट्रपति
प्रो. भीमसिंह की माँग-जम्मू-कश्मीर सरकार को बर्खास्त करें राष्ट्रपति
देश की एकता और राष्ट्रहित में राष्ट्रपति जम्मू-कश्मीर सरकार को बर्खास्त करें : भीमसिंह
नई दिल्ली/जम्मू/श्रीनगर, 5 जनवरी, 2016. नेशनल पैंथर्स पार्टी के मुख्य संरक्षक प्रो. भीमसिंह ने देश के विभिन्न भागों और भिन्न राजनीतिक सोच रखने वाले एक बड़े समूह को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से माँग की है कि वे जम्मू-कश्मीर संविधान की धारा-92 और भारतीय संविधान की धारा-356 के अन्तर्गत राष्ट्रहित, एकता और सुरक्षा की खातिर जम्मू-कश्मीर की वर्तमान सरकार को बर्खास्त करके सभी कानूनी शक्तियां राज्यपाल को सौंप दें।
उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद बीमार होने पर एम्स, नई दिल्ली में दाखिल होने के कारण यह स्थिति पैदा हुई है। देश के दुश्मन अन्तर्राष्ट्रीय और नियंत्रण रेखा से देश में घुसकर जम्मू-कश्मीर के शांति और देश की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं, जिसका ताजा उदाहरण पठानकोट में एअरफोर्स बेस पर आतंकी हमला है।
पैंथर्स सुप्रीमो प्रो. भीमसिंह ने देश की सभी राजनीतिक दलों से जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन लागू कराने में समर्थन देने की अपील की है।
उन्होंने हुर्रियत कांफ्रेंस समेत सभी राजनीतिक पार्टियों से राज्य के लोगों के हित में उनके इस कदम का समर्थन करने की अपील की, ताकि यहां की शांति भंग न हो। उन्होंने पैंथर्स कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वे शांति, प्रगति और सुरक्षा की खातिर इस आंदोलन को लेकर जम्मू-कश्मीर की सड़कों पर उतरें।
Must Read -
हर मुसलमान के लिए यह “गंगा स्नान” आवश्यक है
पाकिस्तान फिर टूटेगा और इसे अंदरूनी ताकतें ही तोड़ेंगी और भारत को संघ तोड़ेगा


