फासीवाद देश के दरवाजे पर दस्तक दे रहा, देश में आपातकाल जैसे हालात- लालू
फासीवाद देश के दरवाजे पर दस्तक दे रहा, देश में आपातकाल जैसे हालात- लालू
फासीवाद देश के दरवाजे पर दस्तक दे रहा, देश में आपातकाल जैसे हालात- लालू
नई दिल्ली। राजद मुखिया और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने आरोप लगाया है कि देश में आपातकाल जैसे हालात हैं। राजग सरकार नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचल रही है।
राजग शासन की तुलना 1970 दशक के मध्य से करते हुए लालू ने कहा कि लोगों की स्वतंत्र अभिव्यक्ति के लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलकर संविधान को नष्ट किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की एक नयी परिभाषा गढ़ने का आरोप लगाते हुए लालू ने आज विभिन्न ट्वीट कर कहा,
‘मोदीजी आप किस तरह का लोकतंत्र दे रहे हैं।
प्रशासन लोकतांत्रिक मूल्यों से चलता है। लोकतंत्र में लोगों की चिंताओं की अनदेखी नहीं की जा सकती। देश में आपातकाल जैसे हालात व्याप्त हैं।’
उन्होंने कहा,
‘फासीवाद देश के दरवाजे पर दस्तक दे रहा है।
संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक मूल्य खतरे में है। सरकार के खिलाफ बोलने वालों को गिरफ्तार और प्रतिबंधित किया जा रहा है।’
राजद मुखिया ने खेद जताया कि लोग संविधान को कमतर कर रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि त्रासदियों का शिकार हुए लोगों से मिलने वाले राज्यों के निर्वाचित प्रमुखों को गिरफ्तार किया जा रहा है।
संविधान की धज्जियाँ उड़ा रही है केंद्र सरकार।लोकतांत्रिक रूप से चुने हुए राज्य के मुखिया को पीड़ितों से मिलने केकारण गिरफ्तार किया जा रहा है
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) November 4, 2016
ढाई साल में इतनी पतली हालत होगी,खुद इन्होंने दुर्दांत सपने में नहीं सोचा होगा.हेडलाइंस व मार्केटिंग की सरकार की ऐसी दुर्दशा होना लाजिमी है।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) November 4, 2016
देश में फासीवाद दस्तक दे चूका है।संवैधानिक व लोकतांत्रिक मूल्य खतरे में है। सरकार के खिलाफ बोलने वालों को गिरफ्तार और बैन किया जा रहा है।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) November 4, 2016
अभिव्यक्ति व गैरसरकारी संस्थाओं की आजादी को जिसने भी कुचलने का प्रयास किया उनको न्यायप्रिय जनता ने क्या सबक सिखाया,इनको भूलना नही चाहिए।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) November 4, 2016
Save


