फिर शादी करेंगी रजनीकांत की बेटी सौंदर्या
फिर शादी करेंगी रजनीकांत की बेटी सौंदर्या
चेन्नई, 4 फरवरी (आईएएनएस)| सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी सौंदर्या रजनीकांत (Superstar Rajinikant's daughter soundarya rajnikanth) ने कहा है कि वे अभिनेता-उद्योगपति विशागन वनंगमुदी (actor-industrialist Vishwan Anangamudi) से शादी करेंगी। वे 11 फरवरी को यहां शादी के बंधन में बंधेंगे।
Rajinikanth's daughter soundarya will marry again
सौंदर्या ने ट्वीट किया,
"एक सप्ताह बचा है। दुल्हन मोड। वेड विशागन सौंदर्या।"
यह सौंदर्या की दूसरी शादी है।
सौंदर्या ने इससे पहले उद्योगपति अश्विन रामकुमार से 2010 में शादी की थी और उन्होंने 2016 में तलाक की अर्जी दे दी तथा अलग हो गए। उनका वेद नाम का एक बेटा है।
ग्राफिक्स डिजायनर के तौर पर अपना करियर शुरू करने वाली सौंदर्या ने 'बाबा', 'मजा', 'संदाकोझी' और 'शिवाजी' जैसी फिल्मों में काम किया है।
वहीं विशागन ने 2018 में तमिल फिल्म 'वंजागर उलागम' के साथ अभिनय करियर की शुरुआत की थी।
#OneWeekToGo #BrideMode #Blessed #VedVishaganSoundarya #Family pic.twitter.com/fJYkHp8J1l
— soundarya rajnikanth (@soundaryaarajni) February 4, 2019
क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे
कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें


