फ्रांस के राष्ट्रपति ने पेरिस हमले के लिए इस्लामिक स्टेट को बताया जिम्मेदार
फ्रांस के राष्ट्रपति ने पेरिस हमले के लिए इस्लामिक स्टेट को बताया जिम्मेदार
नई दिल्ली। पेरिस में शुक्रवार रात हुए आतंकवादी हमलों पर फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यह आतंकवादी सेना (इस्लामिक स्टेट) द्वारा छेड़ी गई लड़ाई है।
ओलांद ने कहा, "आंतरिक लोगों की सहायता से बाहरी तत्वों की तरफ से यह सुनियोजित, संगठित व योजनाबद्ध तरीके से छेड़ी गई लड़ाई है, जिसकी पुष्टि जांच से होगी।"
शुक्रवार रात हुए हमलों की गंभीरता को दर्शाते हुए ओलांद ने देश में तीन दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है। उन्होंने कहा, "देश गमगीन है। मैंने तीन दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। आपातकाल के तहत पुलिस व सेना को लामबंद किया जाएगा और मैं उनके उत्साह को सैल्यूट करता हूं।"
राष्ट्रपति ने आश्वस्त किया कि सुरक्षा के सभी उपाय किए जाएंगे।
// < !
var ven_video_key="NzEwMTc5fHwxNzE2fHw2MjR8fDEsMiwx";
var ven_width="405″;
var ven_height="325″;
//


