नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार पंकज चतुर्वेदी द्वारा अनूदित दो पुस्‍तकें आई हैं। इन्‍हें नेशनल बुक ट्रस्‍ट के लिए ही अनुवाद किया गया था, इसको मिला कर श्री चतुर्वेदी द्वारा अनूदित कुल 50 पुस्‍तकें हो गईं।
दोनों पुस्‍तकें छोटे बच्‍चों के लिए है। उत्‍पल तालुकदार की कहानी एक आलसी चूहे की है जिसे जब असल जीवन संघर्ष से सामना होता है तो उसका लालच, नादानी, आलस सब दूर हो जाता है। उत्‍पल खुद चित्रकार हैं व कहानी के साथ चित्र मना तिगुना कर देते हैं, पुस्‍तक की कीमत रू. 50.00 है।
दूसरी पुस्‍तक " जब मिलें तो अभिवादन करें" बताती है कि देश दुनिया के जीव जंतु, इंसान जब कभी एक दूसरे से मिलते हैं तो अपने अपने तरीके से अभिवादन करते हैं और ऐसा हमें भी करना चाहिए, एस श्‍यामला की इस पुस्‍तक के चित्र प्रख्‍यात कलाकार अतनु रॉय के हैं। इसका दाम 35.00 रूपए है। इन्‍हें नेशनल बुक ट्रस्‍ट की साईट से खरीदा जा सकता है।