डीबी लाइव

तमिलनाडु में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रहे हैं। आज राज्यपाल तमिलनाडु में होंगे जिनके फैसले पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी...

तमिलनाडु में मुख्यमंत्री बनने के लिए पन्निरसेल्वम और शशिकला के बीच रस्साकशी जारी है। बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच राज्यपाल सी विद्यासागर राव आज चेन्नई पहुंच जाएंगे।

खबरों के मुताबिक एआईएडीएमके प्रमुख शशिकला अपने विधायकों के साथ राज्यपाल से मुलाकात कर सकती हैं। इस बीच खबर आ रही है कि पन्नीरसेल्वम के समर्थक विधायकों की संख्या 5 से बढ़कर 22 हो गई है।

वहीं पन्नीरसेल्वम ने बड़ा इमोशनल दांव खेलते हुए जयललिता के आवास पोएस गार्डन को जयललिता का स्मारक बनाने का ऐलान कर दिया है। फिलहाल इस पर शशिकला का कब्जा है और पन्नीरसेल्वम के इस दांव के बाद ये कब्जा बरकरार रख पाना शशिकला के लिए आसान नहीं होगा।

इसके साथ ही पन्नीरसेल्वम ने बैंकों को पत्र लिखकर कहा है कि वे किसी अन्य को पार्टी के खातों को संचालित नहीं करने दें।

उधर सत्ता की जंग की ये लड़ाई दिल्ली तक पहुंच गई है।

एआईएडीएमके के सांसद दिल्ली में हैं और आज इस मामले पर राष्ट्रपति से मुलाकात कर सकते हैं।

एआईएडीएमके ने आरोप लगाया था कि पन्नीरसेल्वम की बगावत की आड़ में राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है।

इस बीच, पन्नीरसेल्वम के समर्थन में चेन्नई के मरीना बीच पर छात्रों के कुछ समूह अनशन शुरू कर रहे हैं।

कोयंबटूर और त्रिची में भी छात्र संगठनों की ओर से विरोध प्रदर्शन की खबरे आ रहीं हैं।

शशिकला की ताजपोशी रोकने के लिए अदालतों में भी लगातार याचिकाएं दायर की जा रही हैं।

उधर शशिशकला ने आरोप लगाया है कि राज्यपाल जानबूझकर उनसे मुलाकात नहीं कर रहे हैं।

औऱ इसके साथ ही तमिलनाडु की तमाम घटानाओं के लिए देखते रहिए...डीबी लाइव....