बलात्कार के आरोपी सपा नेता गायत्री प्रसाद प्रजापति गिरफ्तार
बलात्कार के आरोपी सपा नेता गायत्री प्रसाद प्रजापति गिरफ्तार
बलात्कार के आरोपी गायत्री प्रसाद प्रजापति गिरफ्तार
लखनऊ, 15 मार्च। सामूहिक बलात्कार के आरोपी उत्तर प्रदेश के निवर्तमान परिवहन मंत्री व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता गायत्री प्रसाद प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि इस मामले में छह आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी ने बताया कि इस मामले में सात आरोपी नामजद थे। फरार चल रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति को लखनऊ पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
बतादें कि एक महिला ने गायत्री प्रजापति और उसके साथियों पर बलात्कार का आरोप लगाया था।
स्थानीय पुलिस द्वारा आरेपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने पर महिला उच्चतम न्यायालय की शरण में गई थी। उच्चतम न्यायालय के आदेश पर विगत 18 फरवरी को लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में गायत्री प्रसाद प्रजापति और उनके अगंरक्षक समेत छह साथियों के खिलाफ बलात्कार और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।
इस मामले में छह आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। फरार गायत्री पर दबाव बनाने के लिए पुलिस ने कल उसके दोनो बेटों को हिरासत में ले लिया था। गायत्री प्रजापति और उनके साथियों पर एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार और उसकी बेटी के यौन उत्पीड़न का आरोप है।
गायत्री प्रजापति अमेठी विधानसभा सीट से चुनाव भी हार गये हैं। गायत्री और उनके बेटों के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति की भी जांच चल रही है। यह जांच लोकायुक्त कर रहे हैं। इससे पहले गायत्री प्रजापति की उच्चतम न्यायालय ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने की याचिका खारिज कर दी थी।
गायत्री प्रसाद प्रजापति का सपा सरकार में जलवा था। उनके रसूख का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनकी सीट पर सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन तोड़ दिया था।
प्रजापति की गिरफ्तारी होते ही ट्विटर पर हैशटैग #GayatriPrajapati टॉप ट्रेंड करने लगा।
#UPDATE: Rape accused Gayatri Prajapati sent to 14-day judicial remand after being arrested (earlier pic) pic.twitter.com/zcGiVCBSvC
— ANI UP (@ANINewsUP) March 15, 2017
Uttar Pradesh: Rape accused Gayatri Prajapati arrested from Lucknow pic.twitter.com/3hwqgICVIM
— ANI UP (@ANINewsUP) March 15, 2017
All 7 accused hv been arrested,matter will be forwarded to the Court for final decision:Daljeet Chaudhary, ADG,Law&Order on G Prajapati case pic.twitter.com/S0BdQ3oet6
— ANI UP (@ANINewsUP) March 15, 2017
#BREAKING Rape accused Gayatri Prajapati sent to 14-day judicial remand after being arrested #GayatriPrajapati #uppolice #SamajwadiParty


