#ParisAttacks - बस हो चुकी नमाज़ मुसल्ला उठाइये- जस्टिस काटजू
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय के अवकाश प्राप्त न्यायाधीश जस्टिस मार्कण्डेय काटजू ने पेरिस में आतंकी हमले की कड़ी निन्दा की है।
जस्टिस काटजू ने कहा कि मैं पेरिस में आतंकी हमले की कड़ी निन्दा करते हैं, साथ ही मैं न्यूटन के गति के तीसरे नियम की निंदा करता हूँ।
आतंकवाद को नष्ट करने के लिए जस्टिस काटजू ने सभी देशों से न्यूटन के गति के तीसरे नियम (Newton's Third Law of Motion) के उन्मूलन की अपील की। उन्होंने कहा ऐसा करने पर न रहेगा बाँस,न बजेगी बाँसुरी।
जस्टिस काटजू ने उर्दू शायर आतिश के एक शेर " बस हो चुकी नमाज़ मुसल्ला उठाइये " को उद्धृत किया।