बांग्लादेश से BJP की सेटिंग? हेमंत सोरेन का बड़ा हमला!
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा के बांग्लादेशी घुसपैठिया राग पर भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। Is BJP setting up with Bangladesh? Hemant Soren's big attack!

Is BJP setting up with Bangladesh? Hemant Soren's big attack!
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा के बांग्लादेशी घुसपैठिया राग पर भाजपा पर जोरदार हमला बोला है।
नई दिल्ली, 03 नवंबर 2024. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर बीजेपी के आरोपों का जवाब देते हुए, हेमंत सोरेन ने भाजपा पर कई सवाल खड़े किए।
एक जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा, 'बांग्लादेश के साथ भाजपा ने सेटिंग कर रखी है। पहले उनके पूर्व प्रधानमंत्री को देश में शरण देता है और आरोप झारखंड पर लगाता है।'
सोरेन ने आगे कहा कि झारखंड की बिजली बांग्लादेश को भेजी जाती है, जबकि यहां के लोगों को सिर्फ धुंआ मिलता है। बावजूद इसके, आरोप झारखंड पर ही लगाए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि 'ये खुद कहते हैं कि बांग्लादेशी घुसपैठ उनके राज्य से होती है, फिर भी दोष झारखंड पर मढ़ते हैं।'
हेमंत सोरेन ने भाजपा को 'बहरूपिया' करार देते हुए कहा कि ये लोग जनता को गुमराह करने का काम करते हैं।
क्या झारखंड में इस बयान से चुनावी माहौल और गरमा जाएगा? और क्या भाजपा की ओर से कोई जवाब आएगा? जानने के लिए जुड़े रहें हमारे साथ।


