बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदा : भाजपा सांसद ने दिया राज्यसभा में कार्य स्थगन प्रस्ताव

नई दिल्ली, 23 जुलाई। देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के चलते बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं पर चर्चा के लिए आज राज्यसभा में कार्य स्थगन प्रस्ताव (suspension of business ) पेश किया गया है।

राज्यसभा में कार्य स्थगन प्रस्ताव का नोटिस बीजेपी के सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे ने देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के चलते बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के मुद्दे को उठाने के लिए दिया है।