बाढ़ पीड़ितों के दर्द को बढ़ा सकता है लालू का ये बयान
बाढ़ पीड़ितों के दर्द को बढ़ा सकता है लालू का ये बयान
DBLIVE | 23 August 2016 | Lalu Yadav gave controversial comments over floods
बिहार में इन दिनों बाढ़ ने तबाही मचा रखी है।
जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है, सैकड़ों लोग बाढ़ और बारिश से प्रभावित हैं, लेकिन राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव अजीबो गरीब बयान दे रहे हैं।
दरअसल सोमवार को लालू यादव ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया।
इस दौरान लालू ने बाढ़ पीड़ितों से कहा, 'हर किसी को गंगा का जल नहीं मिलता. आप लोग भाग्यशाली हैं. गंगा सबको बचाएगी।
राजद प्रमुख ने कहा कि बाढ़ से परेशान होने की जरूरत नहीं है। वो राहत सामग्री का सब इंतजाम कर देंगे। कुछ घटेगा तो उन्हें बताया जाए। घर गिरेगा तो उसका भी मुआवजा मिलेगा। मवेशी मरेगा तो उसका भी मुआवजा सरकार देगी।
लालू बाढ़ पीड़ितों को ये समझाने की कोशिश कर रहे थे कि पहले बाढ़ के पानी से बचने का उपाय करो। बाद में सब ठीक हो जाएगा।
बिहार में दुख की इस घड़ी में लालू का ये बयान लोगों के दर्द को बढ़ा सकता है।
फिलहाल बाढ़ पीड़ितों को बयानों की नहीं, राहत की जरूरत है।
...देखते रहिए और सब्सक्राइब करिए डी बी लाइव


