नई दिल्ली, 04 अक्टूबर 2019. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा है कि मोदी जी का महात्मा गॉंधी प्रेम तो केवल मुखौटा है।

अपने स्तापित ट्विटर हैंडल पर एक खबर "What do these Nathuram Godse fans have in common? They are all followed by PM Modi on Twitter" का लिंक शेयर करते हुए दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया

“मोदी जी का महात्मा गॉंधी प्रेम तो केवल मुखौटा है। जो गोडसे को देश भक्त मानते हैं उन्हें मोदी जी follow करते हैं। और क्या प्रमाण चाहिये।“

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा,

“क्या महात्मा गॉंधी के बारे में ऐसे विचार रखने वाले गॉंधी जी की 150 वीं जयन्ती ईमानदारी से मना सकते है? हरगिज़ नहीं। यह तो केवल रस्म अदायगी है एक और जुमला है। मोदी जी यदि आप ईमानदार हैं तो गोडसे प्रेमियों को unfollow करिए.

बापू हम शर्मिंदा हैं

तेरे क़ातिल ज़िंदा हैं

“हे राम”

अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा,

दुर्भाग्य है इस देश का। जिसे पूरे विश्व ने आदर्श पुरुष माना, जिसने इस देश को आज़ादी दिलाई, उसे मारने वाले जिन्हें मोदी जी follow करते हैं और उनकी ट्रोल आर्मी महामंडित कर रही है?

“हे राम”

दिग्विजय सिंह 2019 का लोकसभा चुनाव भोपाल संसदीय क्षेत्र से गोडसे भक्त भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से हार गए थे।