मध्यान्ह 12 बजे तक ट्विटर पर TOP 10 Trend

नई दिल्ली, 19 अप्रैल। बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती पर आपराधिक मुकदमा चलनेकीखबर आते ही, ट्विटर पर हैशटैग #BabriMasjid Top 10 में टॉप करने लगा।

6 दिसंबर 1992को बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में बुधवार को सर्वोच्च न्यायलय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती पर आपराधिक साजिश का मुकदमा चलाया जाएगा। इस प्रकरण में पहले ही एक दिन की सजा काट चुके सिर्फ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को सहूलियत दी गई दी गई है क्योंकि वो फिलहाल राज्यपाल हैं. हालांकि देश की सबसे अदालत ने ने ये भी कहा कि वो इस्तीफ़ा देने पर विचार कर सकते हैं।

यह फैसला आते ही ट्विटर पर हैशटैग #BabriMasjid टॉप ट्रेंड करने लगा जबकि यह समाचार तैयार करने तक Advani तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।

हैशटैग #Tubelight दोपहर तक दूसरे नंबर पर ट्रेंडकर रहा था।

कबीर खान निर्देशित व सलमान खान द्वारा प्रोड्यूस फिल्म ट्यूबलाइट का स्नैपशॉट यह कहते हुए ट्वीट किया क्या तुम्हें यकीन है? अगर तुम्हें यकीन है तो "बैक इज़ बैक"

इसके बाद ही हैशटैग #Tubelight ट्विटर पर सरपट दौड़ने लगा।

हैशटैग #MilkGlassChallenge चौथे स्थान पर दौड़ रहा है। दुग्ध उत्पाद निर्माता कंपनी मदर डेयरी ने #MilkGlassChallenge के साथ एक घोषणा की थी कि दूध पीते अपने बच्चों के फोटो भेजें और उत्साहवर्द्धक इनाम जीतें। इसके बाद #MilkGlassChallenge सरपट दौड़ने लगा।

दिल्ली नगर निगम के लिए होने वाले चुनाव को लेकर हैशटैग #BJP202 भी पाँचवें नंबर पर चल रहा था।

मध्यान्ह 12 बजे तक ट्विटर पर TOP 10 Trend थे

#BabriMasjid

#Tubelight

Advani

#MilkGlassChallenge

#BJP202

#JEsurprise

Arunachal Pradesh

H-1B

Governor