बारबाडोस वनडे : वेस्टइंडीज में इंग्लैंड ने बनाया ये रिकॉर्ड
बारबाडोस वनडे : वेस्टइंडीज में इंग्लैंड ने बनाया ये रिकॉर्ड
बारबाडोस, 21 फरवरी। इंग्लैंड (England - Barbados ODI) ने सलामी बल्लेबाज (opener) जेसन रॉय (Jason Roy) और जोए रूट (Joey Root) के शानदार शतकों के दम पर बुधवार को यहां पांच मैचों की वनडे सीरीज (one-day series) के पहले मैच में वेस्टइंडीज (West Indies) को छह विकेट से शिकस्त दी। वेस्ट इंडीज ने क्रिस गेल (135) के शतक की बदौलत आठ विकेट पर 360 रन बनाए जिसके जवाब में इंग्लैंड ने रॉय की 85 गेंद में 125 रनों की तूफानी पारी और रूट के 97 गेंद में 102 रनों की बदौलत चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रॉय को मैन ऑफ द मैच (Man of the Match) चुना गया।
Barbados ODI: This record made by England in the West Indies
वेस्टइंडीज में हासिल किया जाने वाला यह सबसे बड़ा लक्ष्य है। रॉय ने केवल 65 गेंदों में शतक पूरा किया जो मेहमान टीम की सरजमीं पर सबसे तेज वनडे शतक है। उन्होंने जॉनी बेयरस्टो (34) के साथ पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े।
बेयरस्टो के पवेलियन लौटने के बाद रॉय ने रूट के साथ भी दूसरे विकेट के लिए 114 रनों की साझेदारी की। उन्हें स्पिनर देवेंद्र बिशू ने अपना शिकार बनाया लेकिन तब तक इंग्लैंड की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी थी। इसके बाद, रूट ने मोर्चा संभाला और कप्तान इयोन मॉर्गन के साथ तीसरे विकेट के लिए 116 रनों की अहम साझेदारी कर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया।
मॉर्गन और रूट इसके बाद आउट हो गए लेकिन मेहमान टीम को लक्ष्य तक पहुंचने में परेशानी नहीं हुई। वेस्टइंडीज के लिए जेसन होल्डर ने दो जबकि बिशू और ओशेन थॉमस ने एक-एक विकेट लिया।
इससे पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज के लिए क्रिस गेल ने 129 गेंद में 12 छक्कों और 3 चौकों की बदौलत 135 रनों की पारी खेली। मेजबान टीम की पारी में 23 छक्के लगे जो नया रिकॉर्ड है।
विकेटकीपर-बल्लेबाज शाई होप ने भी 64 रनों की पारी खेली जबकि डेरेन ब्रावो ने 40 रनों का योगदान दिया।
इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स और आदिल राशिद ने तीन-तीन विकेट लिए। क्रिस वोक्स को दो विकेट मिला।
It was a record-breaking affair as England triumphed over Windies by six wickets in the first ODI in Bridgetown. #WIvENG REPORT https://t.co/WIRw8MPBie pic.twitter.com/z4b0oYVoQJ
— ICC (@ICC) February 21, 2019
क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे
कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
Cricket india live, Cricket समाचार, क्रिकेट स्कोर, cricket score, cricket, live cricket score, live cricket match, cricket match, cricket team, odi match, world cricket


