बाराबंकी : महिला अस्पताल में बच्चों की मौत के बाद हंगामा, मरीजों और तीमारदारों पर लाठीचार्ज
बाराबंकी : महिला अस्पताल में बच्चों की मौत के बाद हंगामा, मरीजों और तीमारदारों पर लाठीचार्ज
बाराबंकी, 04 अक्टूबर। गोरखपुर के बाबा राघवदास मेडिकल कालेज (अस्पताल) में ऑक्सीजन की कमी से हुई बच्चों की मौतों के बाद भी योगी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं की ओर ध्यान नहीं दे रही है। गोरखपुर की लापरवाहीकी लगभग पुनरावृत्ति एक बार फिर आज जिला महिला अस्पताल बाराबंकी में हुई दो नवजात शिशुओ की मौत के बाद देखने को मिली।
अस्पताल प्रशसन की लापरवाही सामने आने के बाद परिजनों ने लखनऊ फैज़ाबाद रोड जाम कर प्रदर्शन शुरू किया। परिजनो ने डॉक्टरों पर ईलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। आज देर रात (03 अक्टूबर) हुई इस घटना ने एक बार फिर योगी सरकार को सवालों के घेरे मे लाकर खडा कर दिया है।
परिजनों के रोड जाम कर हंगामे की सूचना मिलते ही एस.डी.एम नवाबगंज एस.पी.सिह व सी.एम.ओ बाराबंकी रमेश चंद्र मौके पर पहुंच गये।
काफ़ी हंगामे के बाद पुलिस ने हलके बल का प्रयोग किया।


