बिजली सुधार पर कड़ा रुख अखिलेश का
बिजली सुधार पर कड़ा रुख अखिलेश का
नई दिल्ली। नई-नई बनी केंद्र की मोदी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के साथ सौतेले व्यवहार से सबक लेते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कड़े कदम उठाना शुरू कर दिए हैं और बिजली कटौती की समस्या से निपटने के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है।
मोदी सरकार ने सत्ता में आते ही केंद्रीय पूल से उत्तर प्रदेश को मिल रही बिजली में 938 मेगावाट की बड़ी कटौती करने की खबरें आई थीं जिससे प्रदेश की बिजली व्यवस्था एकाएक चरमरा गई। इससे सबक लेते हुए उप्र के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बिजली स्टेशनों और उपकेंद्र के शीघ्र निर्माण के लिए नई समयसीमा निर्धारित कर दी है।
अपने फेसबुक पेज पर श्री यादव ने लिखा है कि मैंने यह बहुत स्पष्ट कर दिया है कि समयसीमा का पालन न करने सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Next Story


