नई दिल्ली। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के मुख्य संरक्षक बिलावल भुट्टो जरदारी को अपने नाना की याद सताने लगी है। उन्होंने भारत को चेतावनी देते हुए कहा है कि कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा है और वो इसे हासिल करके रहेंगे। उन्होंने कहा कि वो कश्मीर का एक इंच भी भारत को नहीं देंगे।

पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के आवास से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बिलावल ने कहा, “मैं पूरा कश्मीर वापस लूँगा। मैं इसका एक इंच भी भारत के लिए नहीं छोड़ूँगा क्योंकि कश्मीर सिर्फ पाकिस्तान का है। पाकिस्तान के बाकी प्रांतों की तरह कश्मीर भी हमारा है।“

बिलावल के इस बयान के बाद दोनों देशों के बीच सियासत गरमा सकती है।

बिलावल ने जब यह बात कही तो पूर्व प्रधानमंत्री युसुफ रजा गिलानी और राजा परवेज अशरफ भी उनके करीब मौजूद थे।

2018 में अगले आम चुनाव में शिरकत करने का ऐलान कर चुके बिलावल पीपीपी के प्रमुख हैं। पार्टी आधिकारिक तौर पर भारत के साथ अच्छे रिश्तों की हिमायती है।

बिलावल की मां बेनजीर भुट्टो दो बार देश की प्रधानमंत्री चुनी गईं’ और उनके नाना जुल्फिकार अली भुट्टो, जिन्होंने 1967 में पीपीपी की स्थापना की थी, 1970 के दशक में देश के प्रधानमंत्री रहे। बिलावल के पिता आसिफ अली जरदारी 2008 से 2013 के दरम्यान पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे।
How can you take back something that you never had? Bilawal Bhutto seems to be under some delusion: Nalin Kohli, BJP

— ANI (@ANI_news) September 20, 2014

Many tweets express surprise that Bilawal Bhutto spoke nonsense. Why? Dynasty scions are dynasty scions, whichever country they come from.

— Nigel Britto (@NigelBritto) September 20, 2014

-0-0-0-0-0-

बिलावल भुट्टो, पाकिस्तान, पीपीपी, कश्मीर, विवादित बयान, मुल्तान, Bilawal pledges to take back Kashmir from India,Bilawal Bhutto, Pakistan, PPP, Kashmir, the disputed statement, Multan,