बिहार में खेसारीलाल की ‘बलम जी लव यू’ हाउसफुल

मुंबई। देश भर में दुर्गा पूजा की धूम के बीच भोजपुरी सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव ने बिहार, मुंबई, उत्तर- प्रदेश में भोजपुरी के दर्शकों को ‘बलम जी लव यू’ के जरिये दशहरे का बेहतरीन तोहफा दिया है।

ग्रांउड रिपोर्ट के अनुसार, फिल्‍म के सभी शो हाउसफुल चल रहे हैं। लोगों का हुजूम सिनेमाघरों में उमर रहा है। लोगों ने खेसारीलाल यादव की इस फिल्‍म को हाथों हाथ लिया है, जिस वजह से टिकट काउंटर पर लोगों की भीड़ अगले शो का टिकट के लिए भी देखने को मिल रही है।

जानकारों का मानना है कि फिल्‍म ‘बलम जी लव यू’ को दुर्गा पूजा की छुट्टी का खूब फायदा मिला। आने वाले दो तीन दिनों में फिल्‍म का कारोबार और बढ़ेगा। साथ ही खेसारीलाल यादव की फैन फॉलोइंग भी काफी है, जिसका फायदा मिलना फिल्‍म को तय है।

बॉक्‍स ऑफिस पर फिल्‍म ‘बलम जी लव यू’ को मिल रही सफलता से सह निर्माता आनंद कुमार रूंगटा काफी खुश नजर आये। उन्‍होंने सभी को दशहरा की बधाई देते हुए कहा कि फिल्‍म ‘बलम जी लव यू’ के ट्रेलर और पोस्‍टर पर जिस तरह से दर्शकों का रिस्‍पांस मिला, उससे हमें अंदाजा था कि फिल्‍म सुपर हिट जाएगी। यह अब देखने को भी मिल रहा है। यही वजह है कि हमने दर्शकों के इस दुर्गा पूजा को यादगार बनाने के लिए फिल्‍म ‘बलम जी लव यू’ को रिलीज किया। दर्शकों ने इसे पसंद भी किया है। काजल राघवानी और खेसारीलाल की केमेस्‍ट्री लोगों को फिर एक बार रिझा रही है। खास कर महिला दर्शकों को काजल का स्‍टंट करना बेहद पसंद आ रहा है। फिल्‍म में खेसारीलाल और अशोक समर्थ के बीच दंगल, आमिर खान की याद दिलाती है। वहीं, स्‍मृति सिन्‍हा, अक्षरा सिंह और शुभी शर्मा के एपीयरेंस को भी दर्शक पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि श्री रामा प्रोडक्‍शन हाउस प्रस्‍तुत फिल्‍म ‘बलम जी लव यू’ निर्माता सीमा देवी रूंगटा और सह निर्माता आनंद कुमार रूंगटा हैं। फिल्‍म के निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं। प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं।

कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें