बिहार में भारत बंद का व्यापक असर... रेल, सड़क यातायात बाधित
बिहार में भारत बंद का व्यापक असर... रेल, सड़क यातायात बाधित
बिहार में भारत बंद का व्यापक असर... रेल, सड़क यातायात बाधित
पटना, 10 सितंबर। ईंधन की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस द्वारा बुलाए गए राष्ट्रव्यापी बंद के कारण बिहार में रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ। इस बंद को राष्ट्रीय जनता दल (राजद), वामपंथी दल और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) का समर्थन प्राप्त है।
बिहार के विभिन्न हिस्सों में सुबह से सैकड़ों कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए।
पटना, गया, भोजपुर, जहानाबाद, भागलपुर और मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशनों पर एक दर्जन लंबी दूरी की ट्रेनों को रोक दिया गया है।
कई जगहों पर कार्यकर्ताओं को विरोध के लिए सड़कों पर जलते हुए टायर फेंके।
प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारे लगाए।
कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे राज्य में अतिरिक्त सुरक्षा तैनात की गई है।
Jan Adhikar Party Loktantrik workers block railway tracks in Patna's Rajendra Nagar Terminal railway station in support to #BharatBandh that has been called by Congress and other opposition parties today over fuel price hike. pic.twitter.com/tFTmCOrXqe
— ANI (@ANI) September 10, 2018
पेट्रोल और डीज़ल की क़मरतोड़ क़ीमतों के विरुद्ध कल के भारत बंद को सफल बनायें। #FuelPriceHike #BharatBandh pic.twitter.com/ZDw4voGsMv
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) September 9, 2018
ज़रा हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें


