बेगुनाहों की लड़ाई लड़ने वाले रिहाई मंच के अध्यक्ष मोहम्मद शोएब को जस्टिस सच्चर ने किया सम्मानित
बेगुनाहों की लड़ाई लड़ने वाले रिहाई मंच के अध्यक्ष मोहम्मद शोएब को जस्टिस सच्चर ने किया सम्मानित
बेगुनाहों की लड़ाई लड़ने वाले रिहाई मंच के अध्यक्ष मोहम्मद शोएब को जस्टिस सच्चर ने किया सम्मानित
लखनऊ। आतंकवाद के नाम पर फंसाए गए बेगुनाहों को रिहा कराने वाले रिहाई मंच के अध्यक्ष अधिवक्ता मोहम्मद शोएब को जस्टिस राजेंदर सच्चर ने लखनऊ में सम्मानित किया।
यह सम्मान समारोह सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के चौथे राष्ट्रीय अधिवेशन गंगा प्रसाद मेमोरियल हॉल अमीनाबाद लखनऊमें हुआ।
सम्मान समारोह में भाई वैध, पन्नालाल सुराना, प्रेम सिंह, गिरीश पांडेय, अखेई अचुनी, सतीश अग्रवाल, तारकेश्वर सिंह, माधवराम, रेणु गम्भीर, राजिंदर कौर, बर्षा गुप्ते, संदीप पांडेय आदि ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
मोहम्मद शुएब 2007 से आतंकवाद के मुकदमे लड़ रहे हैं, जिसके चलते उन पर लखनऊ, बाराबंकी, फैज़ाबाद समेत विभिन्न न्यायालयों में कातिलाना हमले भी हुए।
जिसके बाद भी वे लड़ते रहे और अब तक दर्जन भर से अधिक लोगों को जहा क़ानूनी लड़ाई लड़ कर रिहा करवाया, वहीँ रिहाई मंच आंदोलन के जरिये यूपी से फ़र्ज़ी गिरफ्तारियों, मुठभेड़ों के खिलाफ लंबा संघर्ष कर बहुत से निर्दोषों को बचाया।
2007 में जब यूपी की कचहरियों में धमाके के बाद बार एसोशिएशन ने मुक़दमे न लड़ने और न लड़ने देने का फरमान जारी किया उस वक़्त मो. शोएब ने मुक़दमे लड़ कर जहाँ न्याय के मूल्यों को लोकतंत्र में मज़बूत किया, वहीं बेगुनाहों को रिहा करवाकर सुरक्षा और ख़ुफ़िया एजेंसियों व सत्ताधारी राजनीतिक दलों की आतंक की राजनीति को बेनकाब किया।
बेगुनाहों की इस लड़ाई को कोर्ट से लेकर सड़क तक मो. शोएब ने लड़ा।
Justice Sachar honored Mohammad Shoeb


