बैजल-मोदी ने दिया विपक्ष को एकजुट होने का मौका, केजरीवाल के साथ खड़ा हुआ समूचा विपक्ष
बैजल-मोदी ने दिया विपक्ष को एकजुट होने का मौका, केजरीवाल के साथ खड़ा हुआ समूचा विपक्ष
बैजल-मोदी ने दिया विपक्ष को एकजुट होने का मौका, केजरीवाल के साथ खड़ा हुआ समूचा विपक्ष
नई दिल्ली, 17 जून। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर समूचे विपक्ष को एकजुट होकर सड़क पर उतरने का सुनहरा अवसर दे दिया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ उपराज्यपाल अनिल बैजल के घर पर करीब एक सप्ताह से धरना दे रहे हैं।
उपराज्यपाल से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर आप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास-7, लोक कल्याण मार्ग पर एक जुलूस निकालने की घोषणा की है। यह जुलूस मंडी हाउस से रविवार (आज) को शाम चार बजे शुरू होगा।
इस जुलूस को चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी, झामुमो नेता हेमंत सोरेन, राजद सांसद मनोज झा, फिल्म अभिनेता प्रकाश राज का समर्थन मिल गया है।
उधर दिल्ली मेट्रो रविवार को अपने मध्य क्षेत्र के पांच स्टेशनों को बंद रखेगी। आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा प्रधानमंत्री आवास पर प्रदर्शन की तैयारी के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।
पुलिस की सलाह के अनुसार, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने पहले लोक कल्याण मार्ग स्टेशन पर दोपहर 12 बजे से प्रवेश व निकासी बंद की। इसके बाद केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन, पटेल चौक व जनपथ स्टेशन भी दोपहर बाद दो बजे से बंद हो गए।
केंद्रीय सचिवालय स्टेशन पर हालांकि इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
Joining the protest rally to the Prime Minister’s residence today to
express serious condemnation over the manner in which federalism, a
fundamental feature of our Constitution, is being undermined by this BJP Central government. (1/n)— Sitaram Yechury (@SitaramYechury) June 17, 2018
Using office of Governors and LGs, BJP seeks to destabilise non-BJP democratically elected state govts. This is happening with democratically elected govts
in Delhi & Puducherry. Governor’s office was used to try & hijack people’s mandate in Karnataka, but this was thwarted (2/n)— Sitaram Yechury (@SitaramYechury) June 17, 2018
Dear supreme leader.. we know u r busy with Fitbit challenge..yoga n EXERCISE..can u spare a minute and take a deep breath.. look around ...and instruct bureaucrats to work with Chief Minister Kejriwal...(who is actually doing a good job ) and EXERCISE your DUTY too..#justasking
— Prakash Raj (@prakashraaj) June 17, 2018


