बोले भाजपा के राम, बुरे थे और बुरे रहेंगे राम
बोले भाजपा के राम, बुरे थे और बुरे रहेंगे राम
नई दिल्ली। भगवान राम को बहुत बुरे पति कहने वाले भारतीय जनता पार्टी के सांसद राम जेठमलानी ने अपने बयान पर माफी मांगने से साफ इंकार करते हुये कहा है कि उनकी नजर में राम बुरे थे और बुरे रहेंगे, इसलिए माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता।
जेठमलानी ने पिछले दिनों दिल्ली में स्त्री-पुरुष संबंधों पर लिखी किताब के विमोचन के मौके पर कहा था कि उनकी नजर में भगवान राम बहुत खराब पति थे। उन्होंने कहा था कि वे उन्हें जरा भी पसंद नहीं करते क्योंकि उन्होंने एक मछुआरे की बात पर बेचारी महिला <सीता> को निर्वासन में भेज दिया था। जेठमलानी ने आगे कहा था कि लक्ष्मण तो और भी बुरे थे। उनकी निगरानी में ही सीता का अपहरण हुआ और जब राम ने उन्हें सीता को ढूंढने के लिए कहा तो उन्होंने यह बहाना बनाया कि वह उनकी भाभी थीं उन्होंने कभी उनका चेहरा नहीं देखा इसलिए वह उन्हें नहीं पहचान पाएंगे।
अब लोग माँग कररहे हैं कि भाजपा अपनी राय सार्वजनिक करे कि क्या वाकई राम बुरे पति थे। जनवादी साहित्यकार अशोक कुमार पांडेय सवाल करते हैं, "क्या गलत कहा जेठमलानी ने? सोचिये यह किसी गैर-भाजपा वाले ने कहा होता तो क्या बवाल मचाते यही लोग...अब कन्नी काट रहे हैं।"
एक सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थान में कार्यरत सन्तोष चौबे व्यंग्य करते हैं, "जेठमलानी कैसे गलत हो सकते हैं ? ...आखिर 'राम' जो ठहरे।"
पत्रकार चन्द्रिका व्यंग्य करते हैं, " जेठ से मलाल कैसा?"


