बोले वकील साहब, थानों में साइबर कैमरे लगवाओ
बोले वकील साहब, थानों में साइबर कैमरे लगवाओ
श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय,
राजस्थान पुलिस,
जयपुर
महोदय,
पुलिस थानों में साइबर कैमरे हेतु
प्रायः देखा जाता है की स्थानीय पुलिस थानों में असामाजिक एवं आपराधिक तत्व आते जाते रहते हैं और उनकी स्थानीय पुलिस अधिकारियों से सांठ-गाँठ भी होती है, अथवा वे पुलिस द्वारा निष्पक्ष कार्यवाही में बाधक बनते हैं| ऐसी स्थिति में आमजन की सुरक्षा व कानून व्यवस्था अपने आप में चुनौती भरा कार्य हो जाता है| साथ ही संवेदनशील स्थानों पर स्वयं थाने की सुरक्षा भी संदिग्ध हो जाती है|
उक्त की रोकथाम व अप्रिय स्थिति पर नज़र रखने, और घटनाक्रम का सही एवं सत्य रिकार्ड रखने के लिए यह उपयुक्त है कि पुलिस थानों का आधुनिकीकरण किया जाये और प्रत्येक थाने में दो साइबर कैमरे लगाये जांए जिसमें से एक का केंद्र बिंदु समस्त आगंतुकों पर व दूसरे का केन्द्र जाने वालों पर नियत हो| मेरा यह दृढ विश्वास है कि इस व्यवस्था से पुलिस की दक्षता में वृद्धि होगी और अपने कर्तव्यों के अनुपालन में मदद मिलेगी|
मैं यह भी निवेदन करना चाहता हूँ कि इस व्यवस्था पर बहुत कम खर्च की आवश्यकता पड़ेगी और इसके अनुरक्षण का दायित्व किसी निजी एजेंसी को दे दिया जाय ताकि खराबी की शिकायत नहीं रहे| इस प्रसंग में आप द्वारा की गयी कार्यवाही को जानकर मुझे प्रसन्नता होगी|
भवनिष्ठ
मनीराम शर्मा दिनांक 25.12.11
एडवोकेट
रोडवेज डिपो के पीछे
सरदारशहर
जिला चुरू ( राज)


